Patralekhaa Trolling: बॉलीवुड कपल राजुकामर राव और उनकी पत्नी पत्रलेखा हाल ही में पैरेट्स बने हैं। पत्रलेखा को बच्चे की डिलीवरी की कुछ महीने बाद हाल ही में पहली बार सार्वजिनक तौर पर देखा गया जिस दौरान उनका बढ़ा वजन और बदला हुआ लुक देखने को मिला। ऐसे में उनकी ट्रोलिंग शुरू हो गई जिसपर अब एक्ट्रेस ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उनके वीडियो पर पैपराजी के कमेंट्स से नाराज होकर पत्रलेखा ने बॉडी-शेमिंग पर खुलकर अपनी बात रखी। पत्रलेखा की पोस्ट-प्रेग्नेंसी वजन को लेकर कुछ पैपराजी हैंडल्स पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं, जिस पर अभिनेत्री ने कड़ा रुख अपनाया और फटकार लगाई।
पत्रलेखा हुईं नाराज, बोलीं- 'थोड़ा संवेदनशील बनें'
पत्रलेखा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “पैपराजी पेज! मेरे साथ क्या हुआ है? मैंने अभी एक बच्चे को जन्म दिया है। हां, मेरा वजन बढ़ा है, जो शायद आपको अजीब लग रहा है। मैंने कोई पहाड़ नहीं खाया है, मैंने एक बच्ची को जन्म दिया है और साथ ही दो फिल्मों का निर्माण भी किया है, जो आसान काम नहीं है। अगर मेरे बस में होता, तो मैं ऐसी नहीं दिखती, लेकिन प्रेग्नेंसी के बाद शरीर का यही स्वाभाविक बदलाव है। कृपया थोड़ा संवेदनशील बनना सीखें।”
10 साल का रिलेशनशिप, शादी और बने पैरेंट्स
गौरतलब है कि पत्रलेखा और उनके पति राजकुमार राव ने 15 नवंबर 2025 को अपनी बेटी का स्वागत किया था, जिसका नाम पार्वती पॉल राव रखा गया है। यह दिन उनकी शादी की चौथी सालगिरह के साथ भी खास बन गया।
पत्रलेखा और राजकुमार की प्रेम कहानी भी काफी दिलचस्प रही है। दोनों करीब एक दशक तक रिलेशनशिप में रहे और फिर 15 नवंबर 2021 को चंडीगढ़ में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शादी के बंधन में बंधे। दोनों ने साथ में फिल्म ‘सिटी लाइट्स’ में काम किया था और यहीं से उनकी जोड़ी को दर्शकों ने पसंद करना शुरू किया।