Paresh Rawal: धुरंधर और इसका सीक्वल धुरंधर द रिवेंज ब्लकॉबस्टर फिल्म साबित हो चुकी है। दोनों ही फिल्मों को दरश्कों और क्रिटिक्स से शानदार रिस्पॉन्स मिला है। इसी बीच अभिनेता परेश रावन ने भी हाल ही में आदित्य धर की फिल्म देखी है, जिसपर अब उन्होंने अपना रिएक्शन दिया। उन्हें फिल्म देखकर अफसोस भी हुआ। उन्होंने ऐसा क्या कहा? जानें...
परेश रावल ने क्या कहा?
दरअसल धुरंधर की जबरदस्त सफलता के बीच परेश ने खुलकर कहा कि उन्हें इस फिल्म का हिस्सा न बनने का अफसोस है। PTI को दिए इंटरव्यू में परेश रावल ने बताया कि उन्होंने धुरंधर के दोनों पार्ट देखे हैं और उन्हें फिल्म बेहद पसंद आई। उन्होंने कहा, "मैंने पहला पार्ट दो बार देखा और दूसरा एक बार, और अब दोबारा देखने का मन है। मुझे इसमें होना चाहिए था।"
'मैं इसमें होता तो मजा आता...'
परेश ने फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' में एनएसए गोविंद भारद्वाज का किरदार निभाया था, जो अजीत डोभाल पर आधारित था। वहीं 'धुरंधर' में आर माधवन ने अजीत डोभाल से प्रेरित किरदार निभाया। परेश ने कहा कि एक जैसे किरदार की दो अलग-अलग व्याख्याएं देखना दिलचस्प था और उन्होंने आगे कहा, "मुझे 'धुरंधर' बहुत पसंद आई; यह सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि एक गाथा है। पहली बार मुझे लगा कि मुझे इसका हिस्सा होना चाहिए था। जिंदगी में पहली बार मुझे लगा होता इसमें तो मजा आता।"
ये भी पढ़ें- Zakir Khan: ‘धुरंधर से सबकी जली है’, जाकिर खान ने बॉलीवुड पर कसा तंज; बोले- ‘बम ल्यारी में फूटा लेकिन इसका असर…’
परेश रावल ने धुरंधर को सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक “सागा” बताया। उन्होंने फिल्म की कहानी, प्रस्तुति और पैमाने की जमकर तारीफ की।
ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Box Office: भारत में 18वें दिन 1000 करोड़ पार, जानें वर्ल्डवाइड कुल कलेक्शन
‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा
धुरंधर और धुरंधर: द रिवेंज ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। फिल्म में रणवीर सिंह एक भारतीय जासूस के किरदार में नजर आए हैं, जो देश के दुश्मनों के खिलाफ मिशन पर निकलता है।
फिल्म ने दुनियाभर में 1500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। भारत में भी इसने 1000 करोड़ क्लब में तेजी से एंट्री ली है और अब भी सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है।
फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।