Priyanka-Nick: निक जोनस ने 6 साल पहले प्रियंका चोपड़ा को ऐसे किया था प्रपोज़! अनदेखी Photo शेयर कर दिखाई सगाई की अंगूठी

Priyanka Chopra Nick Jonas Wedding
X
Priyanka Chopra-Nick Jonas
बॉलीवुड डीवा प्रियंका चोपड़ा के हसबैंड निक जोनस ने अपने डेटिंग के समय की एक अनदेखी तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में वह प्रियंका को शादी के लिए प्रपोज करते दिख रहे हैं।

Nick Jonas Proposal to Priyanka Chopra: ग्लोबल स्टार बन चुकीं बॉलीवुड डीवा प्रियंका चोपड़ा दुनियाभर में काफी पॉपुलर हैं। उनकी बेबाकी और बोल्ड अंदाज हर किसी को भाता है। प्रोफेशनल से लेकर उनकी पर्सनल लाइफ चर्चा में रहती है। सबसे ज्याद फैंस निक जोनस के साथ उनका खूबसूरत रिश्ता पसंद करते हैं।

6 साल पहले निक ने प्रियंका को किया था प्रपोज
प्रियंका ने अमेरिकन सिंगर-एक्टर निक जोनस से साल 2018 में धूम-धाम से शादी की थी। हालांकि इससे पहले दोनों ने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। उनकी लव स्टोरी के काफी चर्चे रहे हैं। लेकिन शादी से पहले जिस अंदाज में निक ने प्रियंका को प्रपोज़ किया था, इसके बारे में लोग कम ही जानते हैं। अब सिंगर ने इसकी एक झलक सोशल मीडिया पर दिखाई है।

Priyanka Chopra- Nick Jonas

प्रपोज़ल की फोटो की शेयर
बता दें, कपल को शादी के 6 साल पूरे होने वाले हैं। इससे पहले निक ने देसी गर्ल को बड़े ही स्पेशल तरीके से शादी के लिए प्रपोज किया था। उन्होंने 20 जुलाई 2018 को प्रियंका को प्रोपज़ किया था और इस मोमेंट की एक तस्वीर उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। निक जोनस ने आज ही के दिन 6 साल पहले यानी 20 जुलाई 2018 को पीसी को शादी के लिए प्रपोज़ किया था।

उन्होंने इस डेट मोमेंट की एक फोटो शेयर की है जिसमें वह प्रियंका का हाथ अपने हाथ में थाम कर बैठे हैं। निक कैमरे पर स्माइल करते हुए पोज कर रहे हैं। पीसी अपनी उंगली में मैरिज प्रपोज़ल की रिंग फ्लॉन्ट करते हुए चेहरा छिपा रही हैं। इसके साथ सिंगर ने कैप्शन में लिखा- "आज से 6 साल पहले मैंने दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला को शादी के लिए प्रपोज़ किया था। हां कहने के लिए थैक्यू प्रियंका।"

वाइफ प्रियंका ने लुटाया प्यार
इस फोटो को पीसी ने भी इंस्टा स्टोरी पर री-शेयर करते हुए लिखा- "यकीन नहीं होता इस दिन को गुजरे 6 साल हो गए!" यह तस्वीर इतनी प्यारी है कि फैंस कपल की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए। फैंस उनपर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

Priyanka Chopra Instagram Story
Priyanka Chopra Instagram Story

2018 में हुई कपल की शादी
बता दें, प्रियंका और निक जोनास ने 2018 में 1 और 2 दिसंबर को क्रिश्चियन और हिंदू रीति-रिवाजों से राजस्थान के जोधपुर में शादी की थी। बाद में, दिल्ली और मुंबई में दो ग्रैंड रिसेप्शन भी आयोजित किए गए थे। जनवरी 2022 में, कपल ने घोषणा सरोगेसी के जरिए बेटी मालती मैरी का स्वागत किया था।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story