Dhurandhar casting: फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर: द रिवेंज' की जबरदस्त सफलता की गूंज हर तरफ छाई हुई है। खासतकर फिल्म की कास्टिंग और कलाकारों की परफॉर्मेंस की जमकर तारीफें हो रही हैं। इसी बीच डायरेक्टर आदित्य धर (Aditya Dhar) और कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा के बीच की खास बॉन्डिंग चर्चा में है। हाल ही में आदित्य धर ने सोशल मीडिया पर मुकेश छाबड़ा की जमकर तारीफ की, जिसके बाद छाबड़ा भी भावुक हो गए और उन्होंने एक दिल से लिखा पोस्ट शेयर किया।
‘मैं क्या कहूं, समझ नहीं आ रहा’
मुकेश छाबड़ा ने आदित्य धर के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि वह इसे पढ़कर काफी भावुक हो गए हैं। उन्होंने कहा, “यह पढ़कर मैं बहुत इमोशनल हो गया हूं। सच में समझ नहीं आ रहा क्या कहूं। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद… मैं आपसे प्यार करता हूं। सेट पर हर व्यक्ति को जो सम्मान और प्यार आप देते हैं, वह बॉलीवुड में बहुत कम देखने को मिलता है। मुझे आप पर गर्व है।”
ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2: आ गया दीपिका पादुकोण का 'धुरंधर 2' पर रिएक्शन! ट्रोल हुईं तो बोलीं- 'मजाक किसका उड़ रहा...'
आदित्य धर ने कास्टिंग के लिए मुकेश को सराहा
इससे पहले आदित्य धर ने धुरंधर के सेट से कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए मुकेश छाबड़ा की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने अपने एक्स पोस्ट पर लिखा- "मुकेश छाबड़ा को सलाम, जिन्होंने धुरंधर को मुझसे बहुत पहले समझा। कुछ लोग फिल्म में आते हैं और अपना काम करते हैं, और कुछ लोग चुपचाप फिल्म को नया रूप दे देते हैं। मुकेश छाबड़ा इसी श्रेणी में आते थे।"
ये भी पढ़ें- RAAKA: ‘राका’ बनकर छाए अल्लू अर्जुन, बर्थडे पर रिलीज हुआ पोस्टर; दीपिका पादुकोण संग दिखेगा नया अवतार!
कास्टिंग बनी फिल्म की सबसे बड़ी ताकत
धुरंधर फ्रेंचाइज़ी की कास्टिंग को दर्शकों और क्रिटिक्स से खूब सराहना मिल रही है। खासतौर पर सारा अर्जुन, राकेश बेदी, और अक्षय खन्ना जैसे कलाकारों के चयन को फिल्म की सबसे बड़ी ताकत माना जा रहा है।
बॉक्स ऑफिस पर भी धमाकेदार कलेक्शन
धुरंधर का पहला पार्ट दिसंबर 2025 में रिलीज हुआ था, जिसने दुनियाभर में 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। वहीं धुरंधर 2 ने इस सफलता को और आगे बढ़ाते हुए 1600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।
फिल्म में रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और अन्य कलाकारों ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं। धुरंधर 2 फिलहाल हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में दूसरे स्थान पर बनी हुई है।