Met Gala 2025: देसी गर्ल और निक ने कर दिया कमाल, पोलका डॉट ड्रेस में छा गई एक्ट्रेस प्रिंयका, देखिए दोनों का स्टाइलिश लुक

Nick Jonas and Priyanka Chopra
X
निक जोनस और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा
Met Gala 2025: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने मिलकर मेट गाला 2025 के रेड कार्पेट पर जादू बिखेर दिया है। दोनों काफी खूबसूरत नजर आ रहे थे। देखिए दोनों का लुक...

Met Gala 2025: जब भी फैशन की बात होती है, तो एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का नाम खुद-ब-खुद ज़ुबान पर आ जाता है। हमारी देसी गर्ल ने एक बार फिर साबित कर दिया कि, स्टाइल और ग्लैमर के मामले में वह किसी से कम नहीं हैं। इस बार मेट गाला 2025 के ब्लू कार्पेट पर प्रियंका ने सबका दिल जीत लिया है। उनके पोल्का डॉट आउटफिट ने वहां मौजूद हर शख्स की नजरें अपनी तरफ खींच लीं हैं।

दरअसल, मेट गाला का यह साल बेहद खास था, क्योंकि इस बार की थीम थी ‘सुपरफाइन टेलरिंग ब्लैक स्टाइल’, रखी गई थी। वहीं प्रियंका का लुक इस थीम के साथ बिल्कुल परफेक्ट दिखाई दे रहा था। उन्होंने जो पोल्का डॉट ड्रेस पहनी, वह पुरुषों के टेलकोट्स और मिलिट्री यूनिफॉर्म्स से इंस्पायर थी, जो क्लासिक डैंडी स्टाइल का हिस्सा मानी जाती है। फैशन की दुनिया में डैंडी स्टाइल का मतलब होता है टेलरिंग की बारीकियां, बेहतरीन फिनिशिंग और शानदार एक्सेसरीज...

ओवरसाइज्ड ब्लैक हैट पहनी थी

अब जरा उनके लुक की डिटेल्स पर ध्यान देने की कोशिश करते हैं। एक्ट्रेस प्रियंका ने अपने लुक को और दमदार बनाने के लिए एक ओवरसाइज़्ड ब्लैक हैट पहनी थी। जो उनके पूरे अंदाज़ में बोल्डनेस का जबरदस्त तड़का लगा रही थी। इसके अलावा, उन्होंने ब्लैक ग्लव्स पहने थे, जो उनके स्टाइल में एक क्लासिक टच जोड़ रहे थे। लेकिन जिस चीज ने सभी का दिल जीत लिया, वह था उनका नेकलेस, जिसने उनके पोल्का डॉट आउटफिट को एक रॉयल और लग्जरी फील दे दिया था।

इसे भी पढ़े: Mumbai WAVES 2025: नीता अंबानी बोलीं-भारत ने बुद्धि, बल और सुंदरता से दुनिया को चकित किया

निक जोनस ने क्या पहना था

बता दें, उनके पति निक जोनस भी इस मौके पर कमाल के दिखे। उन्होंने हाई-वेस्टेड ब्लैक ट्राउजर्स और सफेद शर्ट पहनी, जिसके साथ टाई और एक खूबसूरत ब्रोच था। उनका लुक परफेक्ट लग रहा था,वहीं प्रियंका का ये लुक सिर्फ एक फैशन स्टेटमेंट नहीं था, बल्कि उनके आत्मविश्वास और एक्सपेरिमेंटल अप्रोच की झलक भी दिखा रहा था।

ग्लोबल फैशन की क्वीन प्रियंका चोपड़ा

उन्होंने फिर दिखा दिया कि, फैशन उनके लिए सिर्फ ट्रेंड फॉलो करना नहीं, बल्कि खुद की एक अनोखी पहचान बनाना है। मेट गाला जैसे बड़े मंच पर उनका हर साल का लुक इस बात का सबूत होता है कि वो न सिर्फ इंडिया की, बल्कि ग्लोबल फैशन की भी क्वीन हैं।

कुल मिलाकर, इस बार भी प्रियंका और निक ने मिलकर मेट गाला 2025 के रेड कार्पेट पर जादू बिखेर दिया है। जहां प्रियंका ने अपने बोल्ड और यूनिक अंदाज से सबका ध्यान खींचा, वहीं निक ने क्लास और शान का बेहतरीन उदाहरण पेश किया है। दोनों की केमिस्ट्री और स्टाइल ने एक बार फिर बता दिया कि, जब बात हो फैशन की, तो प्रियंका-निक जैसा कोई नहीं!

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story