Priyanka-Nick: 10 साल छोटे निक जोनस से प्रियंका की शादी के लिए कैसे राजी हुई थीं उनकी मां, मधु चोपड़ा ने किया खुलासा

Priyanka Chopra- Nick Jonas
X
Priyanka Chopra- Nick Jonas
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके हसबैंड निक जोनस के बीच 10 साल उम्र का फासला है। इस बात से एक्ट्रेस को एक समय काफी ट्रोल किया गया था। अब प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने इसपर रिएक्ट किया है।

Priyanka Chopra -Nick Jonas Age Gap: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अब ग्लोबल आईकॉन बन चुकी हैं। उन्होंने इंटरनेशनल स्तर पर कई बार भारत का मान बढ़ाया है। बॉलीवुड फिल्मों से लेकर हॉलीवुड तक, पीसी ने अपनी एक्टिंग से करोड़ों फैंस का दिल जीता है। सबसे ज्यादा सुर्खियों में वह तब आईं थीं जब उन्होंने अमेरिकन सिंगर-एक्टर निक जोनस से 2018 में शादी की थी। निक और प्रियंका की उम्र में 10 साल का फासला है। ये ऐज गैप उस वक्त चर्चा का विषय बन गया था। इसके लिए प्रियंका को ट्रोल भी किया गया था। अब बेटी-दामाद के उम्र के फासले पर एक्ट्रेस की मां मधु चोपड़ा ने रिएक्ट किया है।

'एज गैप से फर्क नहीं पड़ता'
प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा का मानना है कि निक प्रियंका के लिए बेस्ट पार्टनर हैं, और उम्र में गैप होने से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। Filmygyan से बातचीत में एक्ट्रेस की मां मधु ने कहा- "कोई फर्क नहीं पड़ा, आदमी अच्छा है, लड़की अच्छी है... दोनों एक दूसरे की केयर करते हैं, बस इससे ज्यादा और क्या चाहिए। एज गैप की कोई बात ही नहीं है। मैंने उस नजरिए से देखा ही नहीं।"

Madhur Chopra with Priyanka And Nick

मधु चोपड़ा ने आगे कहा- "मैं बहुत खुश थी और बहुत एक्साइटेड थी। बोलने वाले बोलते रहें। मैं हर कामकाजी महिला से यही कहूंगी की खुद को बनाना आसान नहीं है। अपना करियर जरूर बनाइए लेकिन लाइफ में बैलेंस होना भी जरूरी है। इसके लिए आसपास की फालतू बकवास से इफेक्ट नहीं होना है।"

कैसे निक ने मांगा था प्रियंका का हाथ
मधु चोपड़ा ने आगे बताया कि कैसे निक जोनस ने प्रियंका से शादी करने के लिए उनके सामने प्रपोजल रखा था। उन्होंने कहा- "जब निक पहली बार भारत आए तो उन्होंने और प्रियंका ने महसूस ही नहीं होने दिया कि उनके बीच कुछ चल रहा है। निक मुझे लंच पर ले गए। उन्होंने मुझसे पूछा कि मैं प्रियंका के लिए किस तरह का लड़का चाहती हूं। तब मैंने पूरी लिस्ट सुनानी शुरू कर दी और उन्होंने बस मेरा हाथ थाम लिया और कहा, ‘मैं वो लड़का हूं, क्या मैं वह व्यक्ति बन सकता हूं? मैं प्रॉमिस करता हूं कि आपकी लिस्ट में जो कुछ भी शामिल है वो अनटिक नहीं रहेगा'। मैं निक की बातों से प्रभावित हुईं और बहुत खुशी महसूस हुई।"

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story