Katrina Kaif: मां बनने के बाद पहली बार एक्ट्रेस कैटरीना कैफ पब्लिक में नजर आई। बेटे के जन्म के करीब साढ़े तीन महीने बाद एक्ट्रेस आउटिंग पर दिखी, तो फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। चेहरे पर मास्क होने के बावजूद उनकी प्यारी सी मुस्कान और ग्लो साफ नजर आया।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
हाल ही में सामने आए वीडियो में कैटरीना सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर यास्मिन कराचीवाला के साथ नजर आई। एक्ट्रेस ने चहरे पर मास्क लगया था साथ ही उन्होंने काले रंग की जैकेट पहनी थी और बाल पोनीटेल में बंधे थे। कार में बैठते वक्त उन्होंने फैंस की ओर हाथ हिलाया और कैमरे देख खिलखिलाकर हंस पड़ी। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं।
फैंस ने लुटाया प्यार
वीडियो के कमेंट सेक्शन में फैंस ने जमकर प्यार बरसाया। किसी ने लिखा, “मास्क में भी खुशी साफ दिख रही है,” तो किसी ने कहा, “मदरहुड का ग्लो कमाल का है।” कई यूजर्स ने कैटरीना के जल्द कमबैक की भी मांग की।
यह भी पढ़े - शादी से पहले रश्मिका-विजय को PM मोदी ने भेजा खत: शुभकामनाएं देते हुए कहा- 'आपके साथ मेरा आशीर्वाद और मंगलकामनाएं'
बेटे विहान का नवंबर में हुआ था जन्म
कैटरीना और उनके पति विक्की कौशल ने 7 नवंबर 2025 को बेटे विहान का स्वागत किया था। डिलीवरी के बाद से ही कैटरीना लाइमलाइट से दूर थी और पूरी तरह अपने बेटे पर फोकस कर रही थी।
यह भी पढ़े - Vijay-Rashmika के प्री-वेडिंग फंक्शन आज से शुरू: बहू को सास देगी खानदानी सौगात; दो परंपराओं के अनुसार होगी शादी
वर्कफ्रंट
कैटरीना कैफ आखिरी बार साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म मैरी क्रिसमस में नजर आई थी, जिसे श्रीराम राघवन ने डायरेक्ट किया था। वहीं विक्की कौशल हाल ही में फिल्म छावा में दिखे, जो बड़ी हिट रही। वो इन दिनों संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।
यह भी पढ़े - प्यार में डूबे करण कुंद्रा, सीने पर बनवाया गर्लफ्रेंड तेजस्वी के चेहरे का Tattoo, फैंस भी रह गए दंग!