Kangana Ranaut: अभिनेत्री से सांसद बनीं कंगना रनौत ने एक बार फिर अपने बयान से बॉलीवुड में हलचल मचा दी है। कंगना और फिल्ममेकर करण जौहर के बीच छिड़े विवाद से हर कोई वाकिफ है। इसी बीच हाल ही में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने एक बार फिर करण जौहर पर तंज कसा। साथ ही इस बार अन्य फिल्ममेकर्स जैसे- अनुराह कश्यप और आदित्य चोपड़ा को भी निशाने पर लिया।
कंगना का बयान वायरल
एक कार्यक्रम के दौरान कंगना से रैपिड-फायर राउंड में कई बॉलीवुड से जुड़े सवाल पूछे गए। जब उनसे अनुराग कश्यप, करण जौहर और आदित्य चोपड़ा में से बेहतर निर्देशक चुनने को कहा गया तो उन्होंने सीधे तौर पर किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया।
कंगना ने जवाब देते हुए कहा- "मेरी जो फिल्म मेकिंग और एक्टिंग के लिए जो पसंद है, मेरे स्टैडर्ड्स इतने लो नहीं हैं जितने आपके हैं। कम से कम लिस्ट तो अच्छी बना लेते।"
सलमान को बताया ‘कूल’
इसी दौरान जब उनसे सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान में से दोस्ती के आधार पर एक नाम चुनने के लिए कहा गया। कंगना ने हल्के अंदाज में कहा- ये लोग मेरे दोस्त कब से बन गए?... लेकिन सलमान खान “कूल” हैं।
वहीं, नई पीढ़ी की अभिनेत्रियों- सारा अली खान, जान्हवी कपूर और अनन्या पांडे में से बेहतर एक्ट्रेस चुनने के सवाल पर उन्होंने अनन्या का नाम लिया।
करण जौहर से पुराना विवाद
गौरतलब है कि कंगना और करण जौहर के बीच विवाद कई साल पुराना है। 2017 में कॉफी विद करण में पहुंचीं कंगना ने करण को ‘नेपोटिज्म प्रमोट करने वाला’ और ‘मूवी माफिया’ कहा था। उस बयान के बाद से दोनों के बीच तनातनी लगातार चर्चा में रही है।