5 दशकों बाद होगा कमल हासन और रजनीकांत का रीयूनियन। मेंकर्स ने किया KH x RK Reunion का प्रोमो रिलीज, जाने फिल्म से जुड़ी पूरी डीटेल्स

KH x RK Reunion: तमिल फिल्म इंडस्ट्री के दो बड़े सुपरस्टार्स कमल हासन और रजनीकांत 47 साल बाद स्क्रीन पर फिर एक बार साथ में नजर आने वाले हैं। नेल्सन दिलीपकुमार की डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म का ऐलान शनिवार को हुआ। आपको बता दें कि दोनों एक्टर्स की जोड़ी को आखिरी बार साल 1981 में फिल्म 'Thillu Mullu' में देखा गया था।

सोशल मीडिया पर की घोषणा

कमल हासन ने X पर लिखा, “मेरे दोस्त @Rajinikanth के साथ एक खास मुलाकात। हर शानदार सफर दूसरे चैप्टर का हकदार होता है! @NelsonDilpkumar @AnirudhOfficial इस कोलेबोरेशन को पावर देने के लिए @RedGiantMovies को मेरी शुभकामनाएं। #KHxRK #RedGiant17।”

यह भी पढ़े - बॉक्स ऑफिस पर बड़ा मुकाबला! 'अस्सी' या 'दो दीवाने सहर में'; पहले दिन किसने मारी बाजी?

प्रोमो वीडियो में दिखा मजेदार अंदाज

तीन मिनट 46 सेकेंड के प्रोमो में नेल्सन, अनिरुद्ध, कमल और रजनीकांत नजर आए। प्रोमो में दोनों स्टार्स अलग-अलग स्टाइल में तैयार होकर आमने-सामने आते हैं और स्वैग दिखाते हैं। कमल ड्राइविंग सीट पर बैठते हैं, रजनीकांत उनके पास। प्रोमो में मजेदार अंदाज में पूछा गया “हीरो कौन है?”

इस फिल्म में म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर देंगे और फिल्म Red Giant Movies के बैनर के तले बन रही है। जानकारी के लिए बता दें कि इस प्रोजेक्ट की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी।

यह भी पढ़े - ढाई महीने बाद जेल से बाहर आए विक्रम भट्ट: बोले- 'मैं वहां रहा जहां श्रीकृष्ण का जन्म हुआ'; 30 करोड़ के फ्रॉड का है आरोप

फैंस की प्रतिक्रिया

फैंस का कहना है कि यह फिल्म तमिल सिनेमा का बड़ा इवेंट होगी। कुछ फैंस ने कहा, “यह फिल्म इंडस्ट्री की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म साबित हो सकती है।” कमल और रजनीकांत कई हिट फिल्मों में साथ काम कर चुके है।

यह भी पढ़े - ‘तुम वो सब कुछ हो जिसका मैंने सपना देखा था’: रकुलप्रीत सिंह ने शादी की दूसरी सालगिरह पर जैकी भगनानी पर बरसाया प्यार; VIDEO