Janhvi Kapoor Hospitalised: जान्हवी कपूर अस्पताल में भर्ती, फूड पॉयज़निंग के चलते बिगड़ी तबीयत

Janhvi Kapoor Hospitalized
X
Janhvi Kapoor
Janhvi Kapoor: एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की अचानक तबीयत बिगड़ गई है, जिसके चलते गुरुवार को उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती किया गया है। वह फूड पॉयज़निंग का शिकार हो गई हैं।

Janhvi Kapoor Hospitalised: बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे चहेती एक्ट्रेस जान्हवी कपूर को लेकर शॉकिंग खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जान्हवी कपूर की गंभीर रूप से तबीयत खराब हो गई है, जिसके चलते उन्हें गुरुवार को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

खबर है कि एक्ट्रेस फूड पॉयज़निंग का शिकार हो गई हैं, इसके चलते वह बीते दिन से ही अस्वस्थ महसूस कर रही थीं और बेड रेस्ट पर थीं। वहीं आज तबीयत ज्यादा बिगड़ जाने से उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

जान्हवी की बिगड़ी तबीयत
टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट में जान्हवी के एक करीबी सूत्र के हवाले से कहा गया है कि "एक्ट्रेस ने अपने सारे अपॉइंटमेंट्स और प्रोजेक्ट्स को एक हफ्ते के लिए पोस्टपोन कर दिया है। गुरुवार को उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। जिसके बाद उनके परिवार वालों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया है। वह धीरे-धीरे रिकवर हो रही हैं, लेकिन फिलहाल उन्हें काफी कमजोरी महसूस हो रही हैं। शुक्रवार तक उनके डिस्चार्ज होने की उम्मीद है।"

जान्हवी कपूर अपनी आगामी फिल्म 'उलझ' के प्रमोशन में काफी व्यस्त चल रही हैं। हाल ही में उन्होंने मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में हिस्सा लिया था। मुंबई में आयोजित हुई इस ग्रैंड वेडिंग के हर फंक्शन में जान्हवी कपूर शामिल हुई थीं। इसके बाद से ही वह 'उलझ' के प्रमोशन में जुट गई थीं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story