Logo
election banner
टीवी एक्ट्रेस हिना खान अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ लंबे समये से रिलेशनशिप में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने बॉयफ्रेंड के बर्थडे पर सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उनपर खूब सारा प्यार लुटाया है।

Hina Khan-Rocky: टीवी जगत से अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) आज अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरें और रील्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस अपनी प्रोफेशनल लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ की झलक सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

वहीं अब हाल ही में हिना ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ रोमांटिक होती हुई नजर आई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर बॉयफ्रेंड को खास अंदाज में विश किया है, जिसे देख उनके फैंस इस कपल पर प्यार लुटा रहे हैं।

हिना ने शेयर कीं रोमांटिक फोटोज़
हाल ही में कई सेलेब्स ने वैलेंटाइन डे पर अपने-अपने पार्टनर्स को खास अंदाज में विश किया थाष हाल ही में हिना ने भी  वैलेंटाइन के मौके पर और अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के खास दिन पर उन्हें ढेर सारी विशेज़ और बधाइयां देते हुए अपना प्यार जाहिर किया है।

टीवी एक्ट्रेस बीते लंबे समय से रॉकी के साथ रिलेशनशिप में हैं, वहीं अपने बॉयफ्रेंड के जन्मदिन पर उन्होंने सोशल मीडिया पर प्यार भरी रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं। हिना ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम पर रॉकी के साथ दो तस्वीरें पोस्ट कीं। इन तस्वीरों में ये कपल सनसेट के सामने बाहों में बाहें डाले एक दूसरे के प्यार में खोए दिख रहे हैं। तो हिना प्यार से रॉकी के गाल खींचते हुए प्यार लुटा रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Hina Khan (@realhinakhan)

बर्थडे पोस्ट में किया प्यार का इजहार
एक्ट्रेस ने इन तस्वीरों के साथ लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा जिसमें उन्होंने बॉयफ्रेंड रॉकी को बर्थडे विश किया है। आपको बता दें, रॉकी जायसवाल का बर्थडे वैलेंटाइन डे यानि 14 फरवरी के दिन ही आता है। वहीं अब एक्ट्रेस ने भी इस स्पेशल मौके पर अपने प्यार का इजहार किया है। तस्वीरों में ये कपल खूबसूरत पोज देते दिख रहे हैं। तो वहीं फैंस भी इस कपल पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। यूजर्स उन्हें 'जल्द शादी कर लीजिए' जैसे कमेंट कर उनकी तारीफें कर रहे हैं। 

आपको बता दें हिना खान की रॉकी जायसवाल से मुलाकात उनके पहले सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर हुई थी। तब से ही दोनों एक-दूसरे को दिल दै बैठे थे। दोनों के इस रिलेशनिप को लगभग 10 साल हो गए हैं। 

5379487