DDLJ Movie: शाहरुख खान और काजोल की 90's की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' को अकेडमी अवॉर्ड की बेस्ट ट्रैवल रोमांस मूवी लिस्ट में जगह मिली है। इसपर काजोल ने खुशी जताई।

DDLJ Movie: हिंदी सिनेमा की सबसे यादगार रोमांटिक फिल्मों में शुमार 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' एक बार फिर चर्चा में है। इस बार वजह है इसका इंटरनेशनल लेवल पर मिला खास सम्मान। हाल ही में ऑस्कर्स का आयोजन करने वाली द अकेडमी ने इसे ट्रैवल-रोमांस फिल्मों की अपनी पसंदीदा लिस्ट में शामिल किया। इसपर फिल्म की लीड रहीं अभिनेत्री काजोल ने सोशल मीडिया पर अपनी ने खुशी जाहिर की है।

ऑस्कर संस्था की लिस्ट में DDLJ को मिली जगह
अकेडमी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ चुनिंदा रोमांटिक फिल्मों की तस्वीरें साझा करते हुए फैंस से उनकी पसंद पूछी। इस लिस्ट में ‘DDLJ’ के अलावा ‘यू मी एंड टस्कनी’, ‘द हॉलीडे’ और ‘ईट प्रे लव’ जैसी फिल्में भी शामिल थीं।

इस पोस्ट के सामने आते ही काजोल ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और इसे अपनी पसंदीदा फिल्म बताया। उनके इस रिएक्शन ने फैंस के बीच उत्साह और भी बढ़ा दिया।

राज और सिमरन की प्रेम कहानी आज भी अमर
'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' की कहानी राज और सिमरन के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनका किरदार शाहरुख खान और काजोल ने निभाया था। फिल्म में दोनों यूरोप की यात्रा के दौरान मिलते हैं और दोनो के बीच को प्यार होता है, लेकिन असली परीक्षा तब शुरू होती है जब सिमरन भारत लौटकर अरेंज मैरिज के लिए तैयार होती है।

राज, सिमरन के परिवार का दिल जीतने के लिए भारत पहुंचता है और यहीं से शुरू होती है एक इमोशनल और दिल छू लेने वाली कहानी।

30 साल बाद भी कायम है फिल्म का जादू
निर्देशक आदित्य चोपड़ा की यह पहली फिल्म थी, जिसे उनके पिता यश चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया था। रिलीज के तीन दशक बाद भी ‘DDLJ’ का जादू बरकरार है।

पिछले साल फिल्म के 30 साल पूरे होने पर लंदन के Leicester Square में राज और सिमरन की आइकॉनिक पोज की ब्रॉन्ज प्रतिमा का अनावरण किया गया, जो किसी भारतीय फिल्म के लिए पहली बार हुआ।