Dhurandhar Collection: आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर द रिवेंज' का जलवा इस कदर छाया है कि अब इसने भारतीय सिनेमा में नया इतिहास रच दिया है। बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कलेक्शन करने वाली इस फिल्म ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। स्पाई-थ्रिलर फ्रेंचाइज़ी धुरंधर ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रचते हुए 3000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। खास बात यह है कि यह मुकाम हासिल करने वाली यह भारत की पहली फिल्म फ्रेंचाइज़ी बन गई है।
'धुरंधर 2' रिलीज के चौथे हफ्ते में भी शानदार कमाई कर रहा है। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों फिल्मों की कुल कमाई अब 3,019.35 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है।
दूसरी बड़ी फ्रेंचाइज़ी को छोड़ा पीछे
कमाई के मामले में धुरंधर सीरीज़ ने बाहुबली और बाहुबली2 की फ्रेंचाइज़ी (कुल 2,438 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है। वहीं पुष्पा और पुष्पा 2 की कुल कमाई (लगभग 2,092 करोड़) भी इससे कम है।
दोनों फिल्मों ने पार किया 1000 करोड़ क्लब
इस फ्रेंचाइज़ी की सबसे खास बात यह है कि इसके दोनों पार्ट 1000 करोड़ क्लब में शामिल हो चुके हैं। पहली फिल्म ने करीब 1,307.35 करोड़ और दूसरे पार्ट धुरंधर 2 ने 1,712 करोड़ रुपये की कमाई की है।
फिल्म ने इंटरनेशनल मार्केट में भी शानदार प्रदर्शन किया है। दूसरे पार्ट का ओवरसीज कलेक्शन करीब 414.50 करोड़ रुपये रहा, जबकि भारत में इसकी ग्रॉस कमाई 1,297.50 करोड़ के आसपास पहुंच गई है। दिलचस्प बात यह है कि यह आंकड़े चीन और गल्फ जैसे बड़े बाजारों में रिलीज के बिना ही हासिल किए गए हैं।