रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में एक्शन और बदले की कहानी देखने को मिली। फिल्म 19 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

Dhurandhar 2 Trailer Release: अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर 2’ का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। करीब 3 मिनट 25 सेकेंड के इस ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन, सस्पेंस और बदले की कहानी दिखाई गई है। ट्रेलर में रणवीर सिंह पहले से ज्यादा खतरनाक अंदाज में नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।

ट्रेलर में दिखा जबरदस्त एक्शन

Dhurandhar 2 Trailer

ट्रेलर की शुरुआत एक तीखे डायलॉग से होती है, जहां एक किरदार आर माधवन (R. Madhavan) के सामने हिंदुओं को लेकर विवादित बात करता दिखाई देता है। इसके बाद कहानी फ्लैशबैक में जाती है और दिखाया जाता है कि कैसे हमजा अली मजारी ने रहमान डकैत के गैंग में घुसकर उसका खात्मा किया और ल्यारी इलाके में अपनी पकड़ मजबूत की।

यह भी पढ़े -  खामेनेई की मौत पर दुख जताने के बाद फरहाना ने तोड़ी चुप्पी, बोली - देश के खिलाफ कभी नहीं...

कौन बनेंगा ल्यारी का बादशाह?

Dhurandhar 2 Trailer

फिल्म में रणवीर सिंग, हमजा अली मजारी और जसकिरत सिंह रंगी के रोल में नजर आएंगे। ट्रेलर में दिखाया गया है कि रहमान डकैत की मौत के बाद सवाल उठता है कि ल्यारी का नया बादशाह कौन बनेगा। इसी बीच जसकिरत सिंह की एंट्री होती है, जो दुश्मनों के खिलाफ मोर्चा खोल देता है।

यह भी पढ़े - अब कैसी है सलीम खान की सेहत? जावेद अख्तर ने दिया हेल्थ अपडेट

अर्जुन रामपाल और संजय दत्त का किलर अंदाज

Arjun Rampal & Sunjay Dutt Look

फिल्म में अर्जुन रामपाल ISI मेजर इकबाल के किरदार में नजर आएंगे, जो काफी खतरनाक दिखाई दे रहे हैं। वहीं संजय दत्त भी दमदार रोल में दिखाई देंगे। ट्रेलर में कई एक्शन सीन ऐसे हैं जो दर्शकों के रोंगटे खड़े कर देते हैं।

यह भी पढ़े - कियारा आडवाणी के बिकिनी लुक पर राम गोपाल वर्मा ने फिर किया कमेंट, विवादित बयान पर दी सफाई

कई भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म

Dhurandhar 2 Trailer

फिल्म को आदित्य धर ने डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है। इसे जियो स्टूडियोज ने प्रेजेंट किया है। फिल्म 19 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ समेत पांच भाषाओं में रिलीज की जाएगी।

यह भी पढ़े -  'OMG 3' में नहीं दिखेंगी रानी मुखर्जी! कौन बनेगी अक्षय कुमार की फिल्म लीड हीरोइन? जानें खबर

धुरंधर 2 में मिलेंगे कई सवालों के जवाब

‘धुरंधर’ के पहले पार्ट के बाद दर्शकों के मन में कई सवाल रह गए थे। दूसरे पार्ट में हमजा के अतीत, उसके मिशन और ‘बड़े साहब’ की असली पहचान से पर्दा उठ सकता है। ट्रेलर में इतने ट्विस्ट और एक्शन सीन हैं कि फिल्म को लेकर दर्शकों की बेसब्री और भी बढ़ गई है।

यह भी पढ़े - अल्लू अर्जुन के भाई अल्लू सिरीश ने रचाई शादी: ग्रैंड वेडिंग में राम चरण से लेकर पवन कल्याण तक पहुंचे बड़े सितारे; देखें Inside तस्वीरें