Dhurandhar 2: फिल्म धुरंधर: द रिवेंज छा गई है। हर तरफ फिल्म और इसके किरदारों की तारीफें हो रही है। फिल्म में ‘बड़े साहब’ (दाऊद इब्राहिम) का किरदार निभाने वाले दानिश इकबाल इन दिनों अपनी दमदार परफॉर्मेंस को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने किरदार के लिए किए गए कठिन ट्रांसफॉर्मेशन और शूटिंग के अनुभव को साझा किया।
'बड़े साहब' बनकर दानिश ने जीता दिल
दानिश ने बताया कि ‘बड़े साहब’ के लुक में आने के लिए उन्हें रोजाना करीब 8 से 9 घंटे लगते थे। इतना ही नहीं, शूट खत्म होने के बाद प्रोस्थेटिक मेकअप हटाने में भी 3 से 4 घंटे का समय लगता था। उन्होंने माना कि शुरुआत में उन्हें इस बात की चिंता थी कि स्क्रीन पर उनका लुक कैसा लगेगा, लेकिन बाद में उन्होंने इस पूरे प्रोसेस को काफी एंजॉय किया।
‘थोड़ा नर्वस था, लेकिन भरोसा था’
दानिश ने कहा कि शूटिंग के दौरान वह थोड़े नर्वस जरूर थे, लेकिन निर्देशक आदित्य धर ने उन्हें काफी सहज महसूस कराया। उन्होंने आदित्य धर को एक बेहतरीन और विनम्र इंसान बताया, जो अपने कलाकारों का खास ख्याल रखते हैं।
अपने को-स्टार रणवीर सिंह के बारे में बात करते हुए दानिश ने उन्हें बेहद गर्मजोशी भरा और सहयोगी इंसान बताया। उन्होंने कहा कि रणवीर हर टेक के बाद उनके पास आकर 'ब्रिलियंट' कहते हुए उनकी तारीफ करते थे, जिससे उनका आत्मविश्वास और बढ़ता था।
फिल्म को मिल रहा शानदार रिस्पॉन्स
फिल्म धुरंधर: द रिवेंज ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म ने पहले दिन भारत में करीब ₹146 करोड़ की कमाई की और दुनियाभर में ₹240 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया।
अब तक फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹370 करोड़ से ज्यादा हो चुका है, जो इसे साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल करता है।