'अश्लील जोक' विवाद की जांच करेगा महाराष्ट्र संस्कृति विभाग, कोर्ट में पेश नहीं हुए अलाहबादिया

comedian samay raina and Ranveer Allahabadia Controversy Update: Maharashtras culture department wi
X
'अश्लील जोक' विवाद की जांच करेगा महाराष्ट्र संस्कृति विभाग, कोर्ट में पेश नहीं हुए अलाहबादिया।
Ranveer Allahabadia Controversy: रणवीर अलाहबादिया और समय रैना द्वारा शो इंडियाज गॉट लेटेंट में दिए गए विवादित बयान की जांच महाराष्ट्र का संस्कृति विभाग द्वारा की जाएगी।

Ranveer Allahabadia Controversy: यूट्यूबर रणवीर अलाहबादिया की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। इंडिया गोट लैटेंट शो में दिए विवादित बयान के बाद उन्हें भयंकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं ट्यूबर के खिलाफ कई जगह एफआईआर दर्ज हैं। इस बीच खबरें है कि अब इंडिया गोट लैटेंट शो में दिए विवादित बयान की जांच महाराष्ट्र का संस्कृति विभाग द्वारा भी की जाएगी। इसके चलते शुक्रवार (14 फरवरी) को महाराष्ट्र सरकार ने मंत्री आशीष शेलार की अध्यक्षता में रणवीर के ‘अश्लील जोक’ विवाद की जांच का आदेश दिया। इसकी जिम्मेदारी विशेष रूप से संस्कृति विभाग को दी गई है।

संस्कृति विभाग के अनुसार, समय रैना के इंडियाज गॉट लैटेंट को शो में अश्लीलता को लेकर कई उन्हें शिकायतें मिली थीं। साथ ही यह भी कहा गया कि ऐसे ही कई अन्य शो भी बिना किसी अनुमति के चलाए जा रहे हैं, जहां सभी वर्ग के दर्शकों को टिकट दिए जा रहे थे।

ये भी पढ़े-ः अश्लील कॉमेडी विवाद: सुप्रीम कोर्ट पहुंचे रणवीर अलाहबादिया; अपने खिलाफ देशभर में FIR दर्ज होने पर लगाई गुहार

रणवीर के घर में मिला ताला
वहीं, मुंबई पुलिस (खार स्टेशन) ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि जब मुंबई पुलिस (खार स्टेशन) और असम पुलिस की टीमें शुक्रवार को रणवीर के वर्सोवा वाले फ्लैट पर पहुंचीं, तो वहां कोई नहीं था। साथ ही पुलिस ने उनसे उन्हें फोन किया तो उनका फोन नोट रिचेबल आ रहा है। इतना ही नहीं, पुलिस और रणवीर अल्लाहबादिया का संपर्क नहीं हो पा रहा है, जिससे केस में नया मोड़ आता दिख रहा है। बता दें, रणवीर को 13 फरवरी को पुलिस के सामने पेश होने के लिए बुलाया गया था, लेकिन वे नहीं आए। इसके बाद पुलिस ने उन्हें 14 फरवरी को पेश होने का नया समन भेजा।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रणवीर ने उनसे रिक्वेस्ट की थी कि उनका बयान उनके घर पर लिया जाए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। असम में भी रणवीर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, और असम पुलिस भी इस मामले में पूछताछ करना चाहती है।

इसके अलावा, रणवीर ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है, जिसमें उन्होंने भारत भर में उनके खिलाफ दर्ज FIR को एक साथ जोड़ने की मांग की है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story