Bandar release date: अनुराग कश्यप की मच अवेटेड फिल्म ‘बंदर’ में बॉबी देओल मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की रिलीज डेट का अनाउंसमेंट हो गया है। फिल्म की कहानी आपके रौंगटे खड़े कर देगी।

Bandar release date: अनुराग कश्यप की नई फिल्म ‘बंदर’ में बॉबी देओल मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को पहले ही टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में शानदार रिस्पॉन्स मिल चुका है, जिसके बाद अब ये फिल्म दुनियाभर में रिलीज होने के लिए तैयार है। बंदर की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का अनाउंसमेंट हो गया है। 

मेकर्स ने किया रिलीज डेट का ऐलान

बॉबी देओल ने फिल्म बंदर का पोस्टर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। इसके साथ ही इसकी रिलीज डेट भी बता दी है। ये फिल्म दुनियाभर में 22 मई 2026 को रिलीज़ होगी। 

‘बंदर’ की कास्ट और टीम

बॉबी देओल के अलावा, फिल्म में सान्या मल्होत्रा, राज बी शेट्टी, जितेंद्र जोशी, सपना पब्बी, इंद्रजीत सुकुमारन, ऋद्धि सेन और नागेश भोसले जैसे मजबूत कलाकार शामिल हैं। इस फिल्म का निर्माण निखिल द्विवेदी द्वारा किया गया है। फिल्म अनुराग कश्यप की अप्रकाशित कहानी पर आधारित है। वेब सीरीज ‘पाताल लोक’ और ‘कोहरा’ के निर्माता सुदीप शर्मा ने फिल्म की कहानी तैयार की है। इससे पहले ये दोनों कलाकार ‘उड़ता पंजाब’ जैसी फिल्म में साथ काम कर चुके हैं।

‘बंदर’ की कहानी

फिल्म की कहानी समर (बॉबी देओल) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कभी टीवी का स्टार रहा है। उसकी लोकप्रियता धीरे-धीरे कम हो रही है, लेकिन वह खुशी नाम की एक महिला के साथ अपने नए रिश्ते में खुश है। कहानी में मोड़ तब आता है जब उसकी एक्स गर्लफ्रेंड गायत्री उसकी जिंदगी में वापस आने की कोशिश करती है। समर उससे बात करने की बजाय उसे ब्लॉक कर देता है और सभी संपर्क काट देता है। लेकिन सब कुछ बदल जाता है जब गायत्री उस पर बलात्कार का आरोप लगाती है और समर को गिरफ्तार कर लिया जाता है। इसके बाद वह भ्रष्ट कानूनी प्रणाली का सामना करता है, जो उसे जेल में रखने के लिए पूरी ताकत लगा देती है।