Asha Bhosle का 54 साल पुराना वह सुपरहिट गाना, जिसे कभी रेडियो और टीवी से बैन कर दिया गया था, लेकिन बाद में इसी गाने ने उन्हें बेस्ट सिंगर का अवॉर्ड दिलाया। जानिए इस आइकॉनिक गाने की पूरी कहानी।

 Asha Bhosle Death: लेजेंडरी सिंगर आशा भोसले (Asha Bhosle) का 92 की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने अपने 5 दशकों से ज्यादा के करियर में कई ऐसे यादगार गाने दिए हैं जिन्होंने न सिर्फ संगीत की दुनिया में नई पहचान बनाई, बल्कि दशकों तक लोगों के दिलों पर राज किया है। लेकिन उनके करियर में एक ऐसा दौर भी रहा जब उनका एक सुपरहिट गाना विवादों में घिर गया, जिसे रेडियो तथा टीवी से बैन तक कर दिया गया था। हैरानी की बात यह है कि यही गाना आगे चलकर उनके करियर का अहम मोड़ साबित हुआ और इसी के दम पर उन्हें बेस्ट सिंगर का प्रतिष्ठित अवॉर्ड भी मिला।    

इस सुपरहिट गाने ने 54 साल पहले काटा था बवाल 
साल 1971 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'हरे रामा हरे कृष्णा' का आइकॉनिक गाना 'दम मारो दम' ने उन दिनों खूब बवाल काटा था। इस गाने में आर.डी. बर्मन का संगीत और आशा ताई की आवाज का ऐसा तालमेल था कि यह रातों-रात पूरे देश की जुबान पर चढ़ गया। लेकिन इस गाने के सीन में जीनत अमान को हिप्पी कल्चर और नशे के अंदाज दिखाया गया था, जिसको देखकर उस जमाने में लोग भड़क गए। और गाने के बोल और जीनत अमान के उस बोल्ड लुक को लेकर खूब हंगामा हुआ।

आशा ताई के गाने पर लगे थे गंभीर आरोप
आशा ताई के 'दम मारो दम' गाने में दिखाए गए सीन पर उस समय के लोगों ने कई गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना था कि यह गाना युवाओं को नशे की आदत की ओर आकर्षित कर रहा है। और यह भारतीय संस्कृति के खिलाफ है। विवाद इतना बढ़ गया था कि इस गाने को कुछ जगह पर तो रेडियो और दूरदर्शन से भी हटाना पड़ गया था। 

हालांकि, डायरेक्टर देवानंद की फिल्म 'हरे कृष्णा हरे राम' की असल सच्चाई कुछ और ही थी। उनका मकसद  नशे के खिलाफ आवाज उठाना था और वे अपनी फिल्म के जरिए काठमांडू के हिप्पी कल्चर की कड़वी सच्चाई दिखाना चाहते थे। 

क्लासिक गाने का मिला दर्जा
हैरानी की बात यह है कि Asha Bhosle को इसी विवादित गाने के लिए बाद में बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल) का प्रतिष्ठित अवॉर्ड भी मिला।  आज दशकों बाद भी देखें तो 'दम मारो दम' सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि उस दौर के बदलते बॉलीवुड का एक बड़ा रिफ्लेक्शन है। आशा भोंसले ताई ने अपनी आवाज में जो स्वैग दी, उसने इस गाने को सदाबहार बना दिया।