दिग्गज गायिका Asha Bhosle का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह मुंबई के Breach Candy Hospital में भर्ती थी, जहां मल्टी ऑर्गन फेलियर से उनकी मौत हुई।

Asha Bhosle Last Rites: दिग्गज गायिका आशा  भोसले (Asha Bhosle) का 92 वर्ष की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल (Breach Candy Hospital) में निधन हो गया। उन्हें गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती किया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

डॉक्टरों के अनुसार, आशा भोसले का निधन मल्टी ऑर्गन फेलियर के कारण हुआ। पहले उनकी तबीयत को लेकर हार्ट अटैक की खबरें भी सामने आई थी, लेकिन बाद में परिवार ने स्पष्ट किया कि उन्हें सीने में दिक्कत और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं थी।

बेटे ने दी अंतिम संस्कार की जानकारी

उनके बेटे आनंद भोसले ने बताया कि आशा ताई अब हमारे बीच नहीं रहीं। उन्होंने अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार की पूरी जानकारी भी साझा की।

आशा भोसले का अंतिम संस्कार 13 अप्रैल को शाम 4 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। इससे पहले सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक उनके घर ‘कासा ग्रांडे’ (लोअर परेल) में अंतिम दर्शन किए जा सकेंगे।

राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

आशा भोसले के निधन से पूरे देश और संगीत जगत में शोक की लहर है। महाराष्ट्र सरकार ने उनके योगदान को देखते हुए राजकीय सम्मान देने का निर्णय लिया है। आशा भोसले ने अपने करियर में 12 हजार से अधिक गाने गाए। उन्होंने कई भाषाओं में काम किया और अपने गानों से भारतीय संगीत को नई पहचान दी।

कई बड़े पुरस्कारों से सम्मानित

Asha Bhosle

उन्हें दो नेशनल अवॉर्ड, 9 फिल्मफेयर अवॉर्ड, पद्म विभूषण और दादासाहेब फाल्के पुरस्कार जैसे कई बड़े सम्मान मिले। उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है।

यह भी पढ़े - 54 साल पहले बैन हुआ था आशा ताई का ये गाना, फिर दिलाया बेस्ट सिंगर का अवॉर्ड