Arjun Kapoor-Malaika Arora: बॉलीवुड के चर्चित कपल रहे अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा कई सालों तक डेटिंग के बाद अलग हो गए हैं। 2024 में जब उनके ब्रेकअप की खबर आई तो उनके चाहनेवालों का दिल बैठ गया। अब अर्जुन कपूर सिंगल फेज़ में हैं और उन्होंने हाल ही में सिंगल लाइफ को लेकर कुछ कहा है। उनका मानना है कि अकेला होना इतनी भी बुरी चीज नहीं है।

अर्जुन ने खुद को बताया सिंगल
हाल ही में अर्जुन कपूर एक अवॉर्ड फंक्शन को होस्ट कर रह थे। इस दौरान उन्होंने मजाकिया अंदाज में खुद को सिंगल बताते हुए कहा- ‘आज मैं अकेला ही सही, अकेले से याद आया... मुझे लगता है कि अकेले रहना हम सबके लिए इतना बुरा नहीं है। फायदा हमारा ही है, क्योंकि मुझे अकेले होस्ट होने के पैसे मिलेंगे और आपको बकवास, मेरा मतलब है कि बातचीत कम सुननी पड़ेंगी, क्योंकि अब लोगों का अटेंशन टाइम कम हो चुका है। इससे पहले भी अर्जुन कपूर ने सिंघम अगेन की एक इवेंट पार्टी में खुद को सिंगल बताते हुए ब्रेकअप की पुष्टि की थी। 

ये भी पढ़ें- Reveals: ब्रेकअप के बाद Ex गर्लफ्रेंड मलाइका के पिता के निधन पर क्यों गए अर्जुन कपूर? श्रीदेवी की मौत से जुड़ा है कनेक्शन!

8 साल डेटिंग के बाद टूटा रिश्ता
बता दें, अर्जुन और मलाइका साल 2018 में अपने रिश्ते की पुष्टि की थी और सोशल मीडिया पर अपना प्यार जाहिर किया था। दोनों अक्सर वेकेशन पर साथ जाते थे और तमाम तस्वीरें सेशल मीडिया पर पोस्ट करते थे। दोनों ने आठ साल तक एक-दूसरे को डेट किया। हालांकि, 2024 में खबरें ऑनलाइन सामने आईं कि वे आपसी सहमति से अलग हो चुके हैं और आगे दोस्त बने रहेंगे।