WATCH: बॉस लेडी लुक में भारत लौटीं अनुष्का शर्मा, विराट कोहली और बच्चों को लेकर फैंस ने कर डाला ये सवाल

Anushka Sharma returns to Mumbai
X
Anushka Sharma
Anushka Sharma: अनुष्का शर्मा लंबे समय के बाद भारत लौटी हैं। बुधवार सुबह वह हसबैंड विराट कोहली और बच्चों के बिना ही मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। अब फैंस के मन में कई सवाल उठ रहे हैं।

Anushka Sharma in Mumbai: अनुष्का शर्मा बेटे अकाय कोहली के जन्म के बाद से ही अपने बच्चों के साथ लंदन में रह रही हैं। अफवाहें फैली हुई हैं कि विराट कोहली अब अपने परिवार के साथ विदेश में ही शिफ्ट होने वाले हैं। इन सब रूमर्स के बीच अनुष्का शर्मा बुधवार को भारत लौटी हैं। इस दौरान एक्ट्रेस अपने पति और बच्चों के बिना मुंबई में नजर आईं।

मुंबई लौटीं अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा बुधवार सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं और बड़े की कूल अंदाज में नजर आईं। एक्ट्रेस एयरपोर्ट पर फुल ब्लैक आउटफिट में नजर आईं। चेहरे पर प्यारी मुस्कान लिए उन्होंने पैप्स और मीडिया को ग्रीट किया। पैराशूट पैंट्स और टॉपवीयर पहने, ब्लैक शेड्स में अनुष्का बिल्कुल बॉस लेडी अवतार में नजर आईं। इसके साथ उन्होंने ब्लैक पेयर किया। पैपराजी विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें अनुष्का का देसी अंदाज देखा जा सकता है।

ये भी पढ़ें- मलयालम एक्टर निविन पॉली पर रेप केस दर्ज: यौन शोषण के आरोपों पर अभिनेता ने पहली बार तोड़ी चुप्पी

एक्ट्रेस को भारत में देखने के बाद फैंस विराट कोहली और उनके बच्चों के बारे में तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया- "विराट और आपके बच्चे कब इंडिया आएंगे।" दूसरे ने लिखा- "अनुष्का बच्चों के साथ नहीं आईं, क्या वे लोग सच में विदेश में सैटल होने वाले हैं?" ऐसे कयास लग रहे हैं कि अनुष्का किसी काम के सिलसिले में भारत आई हैं।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने 15 फरवरी 2024 को अपने दूसरे बच्चे अकाय कोहली का वेलकम किया था। कपल ने 11 दिसंबर 2017 में इटली में शादी रचाई थी। जिसके बाद 2011 में उन्होंने पहले बेटी वामिका को जन्म दिया था।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story