Alia Bhatt Screen Awards 2026: हाल ही में मुंबई में स्क्रीन अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन हुआ जिसमें सितारों का मेला दिखा। इस कार्यक्रम में आलिया भट्ट ने पहली बार होस्टिंग की कमान संभाली। हालांकि उनकी होस्टिंग से लोगों को जितनी उम्मीद थी, उतना ही उसपर पानी फिर गया। उनकी खराब होसिटंग को लेकर आलिया को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। इस इवेंट के कई वीडियो सामने आए हैं जिसपर लोगों ने प्रितक्रिया जाहिर की।
पहली बार होस्टिंग, लेकिन नहीं जमी बात
आलिया भट्ट ब्लैक थ्री-पीस टक्सीडो में स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं, जिसे डिजाइनर गौरव गुप्ता ने तैयार किया था। उन्होंने मंच पर जाकिर खान और सुनील ग्रोवर के साथ शो को होस्ट किया।
हालांकि, उनका अंदाज दर्शकों को उतना पसंद नहीं आया, जितनी उम्मीद की जा रही थी। सोशल मीडिया पर कई यूज़र्स ने उनकी होस्टिंग को “ओवरएक्टिंग” और “नर्वस” बताते हुए आलोचना की।
सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हुईं आलिया
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आलिया भट्ट आदित्य धर, मोहित सूरी और संजय लीला भंसाली का जिक्र करते हुए मजाक करती नजर आईं। लेकिन यूज़र्स को उनका ह्यूमर पसंद नहीं आया।
ये भी पढ़ें- Zakir Khan: ‘धुरंधर से सबकी जली है’, जाकिर खान ने बॉलीवुड पर कसा तंज; बोले- ‘बम ल्यारी में फूटा लेकिन इसका असर…’
कई लोगों ने कमेंट किया कि उनकी कॉमिक टाइमिंग कमजोर थी और जोक्स दर्शकों को हंसा नहीं पाए। कुछ यूज़र्स ने लिखा कि वे बार-बार एक्सप्रेशन बदल रही थीं और उनकी आवाज जरूरत से ज्यादा हाई-पिच लग रही थी।
कई लोगों के रिएक्शन्स ऑनलाइन सामने आए, जिसमें कुछ यूज़र्स ने इसे “सेकेंड हैंड एम्बैरसमेंट” बताया, तो कुछ ने कहा कि “कॉमेडी टाइमिंग जीरो है।” वहीं, कई लोगों का मानना था कि आलिया को एक्टिंग पर ही फोकस करना चाहिए।
अवॉर्ड्स में ‘धुरंधर’ का जलवा
वहीं दूसरी ओर, धुरंधर इस अवॉर्ड शो की सबसे बड़ी विजेता फिल्म बनकर उभरी। फिल्म ने कुल 14 अवॉर्ड अपने नाम किए। रणवीर सिंह को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला, जबकि होमबाउंड को बेस्ट फिल्म चुना गया। इसके अलावा अक्षय खन्ना ने सपोर्टिंग रोल में शानदार अभिनय के लिए अवॉर्ड जीता।