haribhoomi hindi news
कोलकाता रेप केस को लेकर इस वक्त पूरे देश में आक्रोश है। सोशल मीडिया पर भी अपराधियों के खिलाफ मुहीम छिड़ी है। इस मामले पर आलिया भट्ट, परिणीति चोपड़ा समेत तमाम सेलेब्स ने प्रतिक्रिया दी है।

Kolkata Rape Murder Case: कोलकाता के अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और फिर निर्मम हत्या की घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस मामले पर डॉक्टर की हत्या के खिलाफ बंगाल के अन्य हिस्सों समेत पूरे देश में विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। 

हैवानियत की सारी हदें पार करती इस घटना को लेकर बॉलीवुड में भी भारी आक्रोश है। सेलेब्रिटीज़ ने सोशल मीडिया पर अपनी आवाज उठाई है और महिलाओं की सुरक्षा की मांग की है।

आलिया भट्ट ने किया रिएक्ट
एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने कोलकाता रेप केस को लेकर इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने इस घटना को निर्भया कांड जैसा करार देते हुए कहा कि देश में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार में कोई बदलाव नहीं हो रहा है। आलिया ने पोस्ट में लिखा, 'एक और रेप। एक और दिन इस एहसास के साथ कि कहीं भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। एक और भयावह रेप हमें याद दिलाता है कि निर्भया ट्रेजेडी को एक दशक से अधिक समय हो गया है, लेकिन अभी भी कुछ खास नहीं बदला है।'

उन्होंने आगे कहा- 'हम कैसे काम पर जाएं और कैसे अपनी रोजाना की जिंदगी जिएं। ये हादसे याद दिलाते हैं कि हम महिलाओं को अपनी सुरक्षा का वजन ढोना पड़ता है। प्लीज महिलाओं को उनका रास्ता और जगह बदलने के लिए न कहें. हर महिला अच्छा डिजर्व करती है।"

आयुष्मान खुराना ने पढ़ी भावुक कविता
अभिनेता आयुष्मान खुराना ने भी एक कविता के माध्यम से इमोशनल वीडियो में कहा- मैं भी बिना कुंडी लगाए सोती, काश मैं भी लड़का होती। झल्ली बनकर दौड़ती उड़ती सारी रात दोस्तों के साथ फिरती, काश मैं भी लड़का होती... कहते सुना है सबको कि लड़की को पढ़ाओ, लिखाओ, सशक्त बनाओ और जब पढ़ लिखकर डॉक्टर बनती तो मेरी मां ना खोती उसकी आंखों का मोती, काश मैं भी लड़का होती।

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने भी पोस्ट में कहा कि अगर लोगों को कोलकाता रेप केस की न्यूज पढ़ने में तकलीफ हो रही है तो ये सोचिए कि उस महिला डॉक्टर के लिए ये सब कैसा रहा होगा। बहुत ही जघन्य घिनौनी घटना है ये। एक्ट्रेस ने पोस्ट में आरोपी को फांसी देने बात कही।

Celebs Reaction On Kolkata Rape Case
 

सोनाक्षी सिन्हा, ऋचा चड्ढा, कृति खरबंदा, स्वरा भासकर समेत साउथ इंडस्ट्री के कई सेलेब्स ने भी सोशल मीडिया पर महिलाओं के प्रित अत्याचार को लेकर शोक जताया है।

7