Ajay Devgn Birthday: अजय देवगन के 57वें जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई, लेकिन काजोल का मजेदार रोस्ट और अक्षय कुमार का खास अंदाज सबसे ज्यादा चर्चा में रहा।

Ajay Devgn Birthday: बॉलीवुड के दमदार अभिनेता अजय देवगन 2 अप्रैल 2026 को अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर फैंस से लेकर इंडस्ट्री के दोस्त तक सोशल मीडिया पर उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं। उनके घर के बाहर भी फैंस की भीड़ उन्हें एक झलक देखने के लिए जुटी।

काजोल का मजेदार ‘रोस्ट’

अजय देवगन की पत्नी काजोल ने हमेशा की तरह इस बार भी उन्हें मजाकिया अंदाज में विश किया। उन्होंने लिखा, “एक समय आता है जब केक की मोमबत्तियां जश्न कम और आग का खतरा ज्यादा लगती हैं… लगता है तुम उस स्टेज पर पहुंच गए हो!” काजोल का यह पोस्ट फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

अक्षय कुमार का खास अंदाज

अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक खास तस्वीर शेयर की, जिसमें वह अजय देवगन के गाल पर किस करते नजर आ रहे हैं। इस फोटो के साथ उन्होंने लिखा, “दोस्ती इतनी पुरानी… प्यार तो होगा ही। हैप्पी बर्थडे डियर अजय।”

Akshay kumar insta story

करीना कपूर और रोहित शेट्टी की बधाई

करीना ने भी अजय को “सिंघम” कहकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। वहीं, निर्देशक रोहित शेट्टी ने एक इमोशनल वीडियो शेयर किया, जिसमें दोनों की सालों पुरानी यादें दिखाई गईं। उन्होंने लिखा कि वक्त बदलता रहा, लेकिन कुछ रिश्ते हमेशा वैसे ही रहते हैं।

अजय-काजोल की लव स्टोरी 

अजय देवगन और काजोल की लव स्टोरी भी किसी फिल्म से कम नहीं है। दोनों की मुलाकात 1995 में फिल्म हलचल के सेट पर हुई थी और कुछ सालों की डेटिंग के बाद 1999 में शादी कर ली। आज उनके दो बच्चे हैं- निसा और युग।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अजय देवगन जल्द ही धमाल 4 में नजर आने वाले हैं, जिसे Indra Kumar डायरेक्ट कर रहे हैं। इसके अलावा उनके पास दृश्यम 3 और गोलमाल 5 जैसी बड़ी फिल्में भी लाइनअप में हैं।