नेपाली एक्टर सुनील थापा का 68 साल की उम्र में निधन हो गया हैं। काठमांडू पोस्ट के मुताबिक बेहोशी के हालात में  सुनील को नॉर्विक अस्पताल में लाया गया। इलाज के दौरान तबीयत बिगड़ने से उनकी मौत हो गई। 

जानकारी के लिए बता दें कि सुनील थापा नेपाली और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता हैं। उन्होंने कई बड़ी फिल्म और सीरिज में काम किया, हालही में वो मनोज बाजपेई की फैमिली मैन 3 में नजर आए थे। 

कार्डियक अरेस्ट से हुई मौत

अस्पताल के चेयरपर्सन राजेंद्र बहादुर सिंह का कहना हैं कि, एक्टर को बेहोशी के हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सुबह 7:44 पर ईसीजी से मृत्यु की पुष्टि हुई। डॉक्टरो का कहना हैं कि सुनील की मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट हो सकती हैं। 

300 से ज्यादा फिल्मों में कर चुके हैं काम 

सुनील थापा का नाम नेपाली सिनेमा के मशहूर एक्टर्स में शुमार हैं। वो कई दशकों से हिंदी फिल्म में भी काम कर रहे थे। फिल्म "चीनो" में "रात कैला" के रोल से उन्हें लोकप्रिता मिली थी। इस फिल्म ने उन्हें इंडस्ट्री में पॉपुलर विलेन के रूप में स्थापित किया।

हिंदी सिनेमा की बात करे तो, सुनील ने ‘मैरी कॉम’ के अलावा, "एक दूजे के लिये", "गलती सिर्फ तुम्हारी" और "खामियाजा" में काम किया। तो वहीं दूसरी ओर भोजपुरी इंडस्ट्री में वो "शेर-ए-हिंदुस्तान" में दिनेश लाल यादव (निरहुआ) के साथ नजर आए थे।

फुटबॉल प्लेयर भी रह चुके हैं सुनील

फिल्मी दुनिया में एंट्री करने से पहले थापा को फुटबॉल खेलने का शौक था। उन्होंने बॉम्बे के कई क्लब के लिए प्रोफेशनल फुटबॉल खेला। इतना हीं नहीं बल्कि करियर की शुरूआती दौर में उन्होंने फोटो जर्नलिस्ट का काम भी किया हैं।