haribhoomi hindi news
अभिनेता रणदीप हुड्डा ने इंफाल में मणिपुरी मॉडल व ऐक्ट्रेस लिन लैशराम संग शादी कर ली है। दोनों पारंपरिक मणिपुरी परिधान में नज़र आए। शादी समारोह में उनके कई मेहमान भी शामिल हुए।

बॉलीवुड में अपने दमदार अभिनय के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता रणदीप हुड्डा बुधवार को मणिपुरी मॉडल व ऐक्ट्रेस लिन लैशराम संग शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने मणिपुर के इंफाल में पारंपरिक रीति-रिवाज़ में शादी की जिसकी तस्वीरें व वीडियोज़ सोशल मीडिया पर खूब शेयर किए जा रहे हैं। इस खास मौके पर रणदीप हुड्डा व लिन ने पारंपरिक मणिपुरी परिधान पहने। वहीं अभिनेता के फैंस उनकी शादी की तस्वीरें व वीडियोज़ देखने के लिए काफी इंतज़ार कर रहे थे।

 

रणदीप-लिन के वेडिंग ऑउटफिट ने बटोरी सुर्खियां

अभिनेता रणदीप हुड्डा की शादी की तस्वीरें सामने आते ही उनके फोटोज़ व वीडियोज़ सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहे हैं। सामने आई तस्वीरों में रणदीप सफेद धोती-कुर्ता पहने व सिर पर पीला सहरा बांधे नज़र आ रहे हैं, वहीं ऐक्ट्रेस लिन लैशराम गोल्डन ज्वैलरी के साथ व्हाइट-पिंक साड़ी में पारंपरिक मणिपुरी शादी के जोड़े में दिख रही हैं।

 

इससे पहले अभिनेता रणदीप हुड्डा ने मणिपुरी रीति-रिवाज़ में शादी करने को लेकर मीडिया के साथ बातचीत में कहा था कि उन्हें लगता है कि इस रिवाज़ में शादी करना उनके लिए सम्माजनक है कि वह दुल्हन के यहाँ आकर उनकी परंपरा में शादी करें। उन्होंने कहा, “मैतेई परंपरा में शादी के दिन दूल्हे को दुल्हन के लिए लंबा इंतज़ार करना पड़ता है। मैं अपने पार्टनर के कल्चर को समझना चाहता हूँ, बस उम्मीद कर रहा हूं की कहीं गड़बड़ ना कर दूं।"
 

7