TV Channel: 40 साल बाद बंद होने जा रहे MTV के सभी म्यूजिक चैनल्स, सोशल मीडिया पर छाया नॉस्टेल्जिया

MTV Channel
MTV Channel: एक दौर था जब MTV हर घर में म्यूजिक का सोर्स था। स्कूल या कॉलेज से लौटते ही टीवी ऑन करके MTV पर लेटेस्ट पॉप गाने देखना हर मिलेनियल की आदत थी। लेकिन अब वो दौर आधिकारिक रूप से खत्म होने जा रहा है। पैरामाउंट ग्लोबल ने घोषणा की है कि MTV अपने कुछ फेमस म्यूजिक-फोकस्ड चैनलों को बंद करने जा रहा है।
MTV 80s, MTV 90s, Club MTV, MTV Music और MTV Live जैसे चैनल दुनिया भर में 31 दिसंबर 2025 के बाद ऑफ-एयर हो जाएंगे। हालांकि, MTV HD चैनल अभी भी जारी रहेगा, लेकिन वहां अब म्यूजिक की बजाय रिएलिटी टीवी शोज़ प्रसारित होंगे — जो आज के समय में बहुतों की "गिल्टी प्लेज़र" बन चुके हैं।
क्यों बंद हो रहे हैं MTV के म्यूजिक चैनल?
MTV के इस बड़े फैसले के पीछे दर्शकों की बदलती देखने की आदतें मानी जा रही हैं। आज के समय में TikTok, YouTube और Spotify जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर लोग म्यूजिक वीडियो और गाने सुनना ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसे में MTV के पारंपरिक म्यूजिक चैनलों की व्यूअरशिप में भारी गिरावट आई है।
गौरतलब है कि कुछ महीने पहले ही पैरामाउंट ग्लोबल का Skydance Media के साथ मर्जर हुआ था, जिसके बाद कंपनी ने $500 मिलियन की वैश्विक लागत कटौती योजना की शुरुआत की थी। इस निर्णय को उसी योजना का हिस्सा माना जा रहा है।
सोशल मीडिया पर MTV को नॉस्टेल्जिक विदाई
MTV के इस ऐलान के बाद सोशल मीडिया, खासकर X (पहले ट्विटर), पर नॉस्टेल्जिया की लहर दौड़ गई है। यूजर्स ने मीम्स, पुराने स्क्रीनशॉट्स और भावुक संदेशों के ज़रिए अपने MTV से जुड़े पलों को याद किया।
एक यूजर ने लिखा- "जब MTV वाकई में म्यूजिक चलाता था और बेकार नहीं था, वो 80s का MTV सबसे बेस्ट था।" दूसरे ने ट्वीट किया "स्कूल से आते ही Club MTV लगाना, वो गाने, वो वाइब — अब सब सिर्फ यादें हैं।"
RIP MTV! 🔥
— AmericaReal (@AmericaReal3) October 13, 2025
After 40 years, MTV is shutting down all their music channels outside of the US. pic.twitter.com/H5liZhJIgb
NEWS: MTV is shutting down its music channels after four decades
— Suhr Majesty™ (@ULTRA_MAJESTY) October 13, 2025
I remember when MTV actually played music and didn't suck.
80s MTV was the best. pic.twitter.com/Bg3rCGT0Ee
MTV shut down their Music Channels after 40 years of activeness. 📺💔
— SAY CHEESE! 👄🧀 (@SaycheeseDGTL) October 12, 2025
MTV use to premiere music videos 24/7 but later focused more on reality shows because it made them more money. pic.twitter.com/CXip5ZM6aX
एक युग का अंत
MTV ने जिस तरह 80s और 90s में म्यूजिक इंडस्ट्री को नया रूप दिया, वह किसी क्रांति से कम नहीं था। मैडोना से लेकर ब्रिटनी स्पीयर्स और एमिनेम तक, सभी बड़े सितारों ने MTV के मंच से अपनी पहचान बनाई।
