Miss World 2025: भारत की नंदिनी गुप्ता के सिर सजेगा मिस वर्ल्ड का ताज? जानिए कौन हैं 'कोटा की बेटी'

Miss World 2025: who is Nandini Gupta, representing India in beauty contest
X

नंदिनी गुप्ता मिस वर्ल्ड 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। 

72वें मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में नंदिनी गुप्ता भारत को रिप्रेजेंट कर रही हैं। इस बार नंदिनी से देश को उम्मीद है कि वह मिस वर्ल्ड का ताज अपने सिर पर सजाएंगी।

Miss World 2025: ग्लैमर, आत्मविश्वास और ग्लोबल स्पॉटलाइट से सजी मिस वर्ल्ड 2025 प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले इस बार भारत में आयोजित हो रहा है। 31 मई को हैदराबाद के HITEX कन्वेंशन सेंटर में इस ब्यूटी पेजेंट का फिनाले होगा जिसमें 72वीं मिस वर्ल्ड का क्राउन किसी एक प्रतियोगी के सिर सजेगा। 108 देशों की प्रतियोगियों के बीच भारत की नजरें एक नाम पर टिकी हैं जो हैं- नंदिनी गुप्ता।


सिर्फ 21 साल की उम्र में नंदिनी न केवल एक ब्यूटी क्वीन हैं, बल्कि एक उम्मीद बन चुकी हैं — उस ताज की जो 2017 में मानुषी छिल्लर के जरिये आखिरी बार भारत आया था। अब आठ साल बाद, सवाल उठ रहा है — क्या नंदिनी भारत को एक और मिस वर्ल्ड खिताब दिला पाएंगी?


नंदिनी गुप्ता का सफर एक मॉडलिंग स्कूल या ग्लैमर की दुनिया से नहीं, बल्कि राजस्थान के कोटा शहर से हुआ। कोटा को आमतौर पर इंजीनियरिंग और मेडिकल कोचिंग का हब माना जाता है, लेकिन नंदिनी ने मॉडलिंग से अपनी पहचान का जरिया बना लिया।


एक इंटरव्यू में नंदिनी ने कहा कि "मैं खेतों में खेलकर बड़ी हुई हूं"। उनके पिता किसान हैं और मां एक गृहिणी। नंदिनी की एक छोटी बहन भी है, जिनके साथ उन्होंने अपना सपनों से भरा बचपन बिताया। नंदिनी ने बताया कि वह बचपन से ही ब्यूटी पेजेंट्स में रुचि रखती थीं। Femina से बातचीत में उन्होंने कहा- "जब मैं 10 साल की थी, तब सिर्फ क्राउन की खूबसूरती के प्रति आकर्षित थी। लेकिन जैसे-जैसे बड़ी हुई, समझ में आया कि ये मंच सिर्फ सुंदरता का नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और समाजसेवा का भी है।"


उनका यह सपना 2023 में साकार हुआ जब उन्होंने फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2023 का खिताब अपने नाम किया। देशभर से आई प्रतियोगियों को हराकर वे भारत की प्रतिनिधि बनीं और अब मिस वर्ल्ड के मंच पर उतरने को तैयार हैं।


नंदिनी ने कोटा के सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल से पढ़ाई की और फिर मुंबई के लाला लाजपत राय कॉलेज से बिजनेस मैनेजमेंट की डिग्री हासिल की। उन्हें ऑन्ट्रेप्रेन्योरशिप और लीडरशिप में गहरी रुचि है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story