Malaika Arora: लाल जंपसूट में लूटी महफिल, ग्लैमस्ट्रीम फेस्ट के मंच पर बिखेरा जलवा

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा
X

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का रेड जंपसूट लुक (Image: varindertchawla)

Malaika Arora: ग्लैमस्ट्रीम फेस्ट 2025 में एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने लाल जंपसूट पहना था। जिसके बाद पूरी महफिल का ध्यान उनकी ओर खींचा चला गया।

Malaika Arora: ग्लैमस्ट्रीम फेस्ट 2025 का मंच सितारों से भरा हुआ था, लेकिन जैसे ही एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा लाल रंग के जंपसूट में नजर आईं, मानो पूरी महफिल का रंग ही बदल गया। उनकी पस्थिति, आत्मविश्वास से भरी चाल और लाल रंग देखने वालों के दिलों में बस गया। मलाइका हमेशा से अपने नए अंदाज़ और फैशन की समझ के लिए जानी जाती हैं। इसलिए लाल रंग का जंपसूट, उसी रंग का कोट, रेड लिपस्टिक और हाथ में पर्स लेती हुई दिखाई दे रही हैं।

लाल जंपसूट में मलाइका की चमक

मलाइका अरोड़ा का लाल रंग का जंपसूट इस फेस्ट का सबसे आकर्षक लुक साबित हुआ। यह जंपसूट शरीर की बनावट को बेहद खूबसूरती से उभार रहा था। रंग से लेकर सिलाई तक, हर बात में खासियत झलक रही थी। लाल रंग का चुनाव हमेशा जोश, आत्मविश्वास और ख़ूबसूरती का प्रतीक माना जाता है और मलाइका ने इसे पूरी तरह से निभाया। जंपसूट की फिटिंग और डिजाइन इतना खूबसूरत था, जिसे लोग देखते ही रह गए। उनके इस पहनावे ने न सिर्फ उनकी शख्सियत में निखार जोड़ा, बल्कि यह भी साबित कर दिया कि लाल रंग और मलाइका का मेल वाकई जादुई है।

लाल कोट ने बढ़ाई शान

जंपसूट के साथ पहना गया लाल रंग का कोट इस पूरे लुक को और भी भव्य बना रहा था। यह कोट मलाइका की स्टाइल और समझ को दर्शाता है।कोट की चमक और उसकी लंबाई एक शाही प्रभाव देता है, जो किसी भी विशेष आयोजन के लिए पूरा है। लाल कोट और जंपसूट का एक जैसा रंग संयोजन उस कला का उदाहरण है जिसमें मलाइका माहिर हैं।

रेड लिपस्टिक ने बढ़ाई खूबसूरती

मेकअप की बात की जाए तो मलाइका ने इसे बेहद संतुलित रखा। लाल लिपस्टिक का चुनाव उनके पूरे लुक को अलग बना रहा था। उनकी त्वचा की प्राकृतिक चमक के साथ लाल होंठ एक दमदार प्रभाव पैदा कर रहे थे। वहीं उन्होंने आंखों का मेकअप बेहद हल्का रखा, ताकि पूरे चेहरे का ध्यान उनके होंठों पर टिके। यह मेकअप संतुलन उन पर इतना सुंदर लग रहा था कि हर किसी की नजरें उन पर ठहर गईं।

बालों ने दिया परफेक्ट लुक

उनके बाल पूरी तरह से बंधे हुए थे, जिससे उनका चेहरा साफ दिख रहा था। ऊंचा जुड़ा उनपर काफी सुंदर लग रहा था। जिसका असर यह हुआ कि उनका संपूर्ण लुक बेहद साफ, सधा हुआ और आधुनिक दिखा। ऐसा हेयरस्टाइल लाल रंग के मजबूत और दमदार पहनावे के साथ बिल्कुल सही मेल बना रहा था।

हाथ में लिया छोटा सा लाल पर्स

हाथ में छोटा सा लाल रंग का पर्स मलाइका के पूरे पहनावे का अंतिम स्टाइल था। पर्स का डिजाइन बेहद स्टाइलिश था। इस छोटे से एक्सेसरीज ने यह दिखा दिया कि सही चयन किया गया छोटा सामान भी लुक को पूरी तरह बदल सकता है।

मलाइका अरोड़ा का यह लुक क्यों खास है?

इस पूरे लुक की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसमें हर चीज एक-दूसरे के साथ मैचिंग है। लाल जंपसूट, लाल कोट, लाल लिपस्टिक और लाल पर्स, सब एक ही रंग में होते हुए भी सुंदर लग रहे हैं। इसलिए ग्लैमस्ट्रीम फेस्ट 2025 का यह लुक आने वाले महीनों तक फैशन प्रेमियों के लिए प्रेरणा बनेगा।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story