छोटे पर्दे के ''ख्वाबोें का सफर'' में दिखेंगे महेश भट्ट, EPIC चैनल पर होगा प्रसारित

छोटे पर्दे के ख्वाबोें का सफर में दिखेंगे महेश भट्ट, EPIC चैनल पर होगा प्रसारित
X
इन स्टूडियोज का हिंदी सिनेमा के इतिहास में बहुत महत्वपूर्ण स्थान है।
मुबई. बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार महेश भट्ट एक टीवी शो को होस्ट करने जा रहे हैं। महेश भट्ट एक दशक पहले अपराध आधारित शो हकीकत के एंकर के रूप में नजर आए थे। अब वह फिर से छोटे परदे पर इस अवतार में लौट रहे हैं। अक्टूबर में शुरू हो रहे एक फिल्म आधारित शो के होस्ट वे होंगे।
इसमें वे बॉलीवुड फिल्म स्टूडियोज के इतिहास से दर्शकों को रूबरू करवाएंगे। महेश भट्ट ने कहा कि असल दुनिया से जुड़ी कोई भी चीजें मुझे उत्साहित करती है। ये शो उसी श्रेणी में है। मेरे बॉलीवुड में आने से पहले ड्रीम मर्चेंट्स हुआ करते थे, उन्हें जानने की चाह मुझे शो में ले आई। आज बॉलीवुड की फूलों से सजी सेज उन्हीं की कड़ी मेहनत का परिणाम है
महेश भट्ट ने कहा कि यह शो अपने घर के ऐसे कमरे में घुसने की तरह है जिसमें आप बहुत से वर्षों में कभी नहीं गए और अंदर खजाना है। उन्होंने कहा कि एक बार आपको इस खजाने का अहसास हो तो अनेक प्रेरक कहानियां मिलेंगी। उन लोगों की जिन्होंने मुश्किलों के बीच फिल्में बनाईं और अपना जोश बनाए रखा।
ख्वाबों का सफर विद महेश भट्ट
एपिक चैनल इतिहास व पौराणिक कथाओं को खूबसूरत कलेवर के साथ दर्शकों के सामने पेश करता आ रहा है। इसी कड़ी में एक और शो शामिल हो गया है। इस नए शो का नाम है ‘ख्वाबों का सफर विद महेश भट्ट’। जैसा कि नाम से ही प्रतीत हो रहा है कि इस शो को जानेमाने निर्माता निर्देशक महेश भट्ट होस्ट कर रहे हैं। शो में भारतीय सिनेमा के इतिहास के पन्नों में दर्ज उन जुनूनी लोगों की कहानियां होंगी जिन्होंने गुलाम भारत में भी ऐसे साहस से भरे सपने देखे जिन्हें सच करना आसान नहीं था लेकिन उन्होंने बहुत कठोर मेहनत की और अपने सपनों को जुनून की तरह प्यार किया और उन्हें पूरा कर दिखाया। इन स्टूडियोज में जन्म हुआ भारत की कई कालजयी फिल्मों का।
भारतीय सिनेमा के इन स्टूडियोज की कहानियां, इन्हें खड़ा करने वाले नायकों के सपनों, संघर्ष और मेहनत की कहानी को बहुत ही रोचक अंदाज में पेश करेंगे महेश भट्ट।
महेश भट्ट ने बताया कि इस शो को लेकर वे बहुत ज्यादा उत्सुक हैं। यह शो हिंदी सिनेमा उद्योग के मशहूर स्टूडियो की कामयाबी के पीछे खड़े प्रतिष्ठित लोगों के सपनों, संघर्ष और मेहनत को देखने का मौका दर्शकों को देगा। वे कौन से लोग थे जिन्होंने गुलामी के दौर में भी इतने बड़े-बड़े सपने देखने का साहस किया और सपनों को सच भी कर दिखाया। ख्वाबों का सफर विद महेश भट्ट का प्रसारण 19 अक्टूबर से हर सोमवार रात दस बजे एपिक चैनल पर किया जाएगा।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्‍ट पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story