Love Affair: कृतिका कामरा ने गौरव कपूर के साथ ऑफिशियल किया रिश्ता, इंस्टाग्राम पर शेयर कीं रोमांटिक Photos

कृतिका कामरा ने गौरव कपूर के साथ इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल किया रिश्ता।
X

कृतिका कामरा ने गौरव कपूर के साथ इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल किया रिश्ता। (Photo- Instagram)

अभिनेत्री कृतिका कामरा और होस्ट गौरव कपूर ने आखिरकार अपने रिश्ते को पब्लिक कर दिया है। कृतिका ने सोशल मीडिया पर गौरव के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर यह खुशखबरी फैंस को दी।

Kritika Kamra bf: मशहूर एक्ट्रेस कृतिका कामरा ने आखिरकार अपने रिलेशनशिप स्टेटस को ऑफिशियल कर दिया है। कृतिका ने लंबे समय से चल रही चर्चाओं पर विराम लगाते हुए टीवी होस्ट व क्रिकेट प्रेजेंटर गौरव कपूर के साथ अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी है। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी पोस्ट साझा की, जिसमें उन्होंने गौरव के साथ बिताए खुशनुमा पलों की तस्वीरें शेयर कीं।

कृतिका ने ऑफिशियल किया रिश्ता

कोरसेल पोस्ट में दोनों को सुबह का नाश्ता करते हुए, कैंडिड सेल्फी लेते और एक-दूसरे के साथ सुकूनभरे पलों का आनंद लेते देखा जा सकता है। कैप्शन में लिखा- ब्रेकफास्ट विथ। फैंस ने भी इस पोस्ट पर जमकर प्यार बरसाया। पोस्ट पर अंगद बेदी ने कमेंट किया- फटा पोस्टर निकला हीरो। एक यूज़र ने लिखा, “बधाईयां।

पिछले कई महीनों से कृतिका और गौरव के रिश्ते की खबरें सोशल मीडिया पर चर्चा में थीं। दोनों को मुंबई में कई बार साथ देखा गया था- चाहे वह बांद्रा के लोकप्रिय रेस्टोरेंट हों या दोस्तों की छोटी गैदरिंग। हालांकि, तब तक दोनों ने इस बारे में कभी कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया था। कृतिका की ताज़ा पोस्ट ने अब सभी अफवाहों को लगभग पुष्टि में बदल दिया है।

कौन हैं कृतिका कामरा और गौरव कपूर?

कृतिका कामरा ने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की और कितनी मोहब्बत है, कुछ तो लोग कहेंगे और रिपोर्टर्स जैसी हिट सीरीज़ के साथ घर-घर में पहचान बनाई। हाल के वर्षों में उन्होंने डिजिटल और फिल्मों की ओर रुख किया और तांडव (2021), बंबई मेरी जान (2023) और भीड़ (2023) में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। बरेली की रहने वाली कृतिका ने एनआईएफटी, नई दिल्ली से फैशन कम्युनिकेशन की पढ़ाई की थी और फिर एक कास्टिंग डायरेक्टर की नज़र में आने के बाद अभिनय में कदम रखा।

गौरव कपूर लंबे समय से क्रिकेट से जुड़े चैट शो ब्रेकफास्ट विथ चैंपियंस और आईपीएल के Extraaa Innings T20 के लिए जाने जाते हैं, जिसे उन्होंने 2008 से 2017 तक होस्ट किया। एक पूर्व वीजे और रेडियो जॉकी रहे गौरव ने फिल्मों में भी काम किया है, जिनमें डरना मना है (2003), अ वेडनेसडे (2008) और बैड लक गोविंद (2009) शामिल हैं। वह मूल रूप से दिल्ली से ताल्लुक रखते हैं।

कृतिका और गौरव के पिछले रिश्तों की झलक

गौरव कपूर पहले अभिनेत्री और मॉडल किरत भट्टल के साथ विवाह बंधन में बंधे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों अब शायद साथ नहीं है- हालांकि इस बारे में किसी भी पक्ष ने सार्वजनिक रूप से पुष्टि नहीं की है।

कृतिका कामरा का नाम पहले अभिनेता करण कुंद्रा के साथ जुड़ चुका है। बाद में वह अपने मित्रों को-स्टार जैकी भगनानी के साथ भी अफवाहों में रहीं।


WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story