Kriti Sanon: एक्ट्रेस कृति का लाल साड़ी लुक, पार्टी के लिए महिलाएं कर सकती हैं ट्राई

कृति सेनन
X

कृति सेनन का ट्रेडिशनल लुक (Image: kritisanon)

Kriti Sanon: एक्ट्रेस कृति सेनन ने ‘तेरे इश्क में’ प्रमोशन के दौरान लाल साड़ी पहनी थी। उनका यह खूबसूरत सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है।

Kriti Sanon: कुछ सितारे ऐसे होते हैं जो केवल फैशन का हिस्सा नहीं बनते, बल्कि खुद ट्रेंड बना देते हैं। एक्ट्रेस कृति सेनन उन्हीं चेहरों में से एक है। उनकी सादगी, आत्मविश्वास और हर लुक चर्चा का विषय बन जाता है। हाल ही में अपनी फिल्म 'तेरे इश्क में' के प्रमोशन के लिए क्रिति ने जो लाल साड़ी पहनी, उसने मानो पूरे माहौल को अपनी चमक से भर दिया। यह केवल एक साड़ी नहीं थी, बल्कि भारतीय परम्परा की खूबसूरत कहानी थी, जिसे उन्होंने अपने व्यक्तित्व से और भी प्रभावशाली बना दिया।

लाल साड़ी में लगी खूबसूरत

कृति ने डिजाइनर अनीता डोंगरे की लाल रंग की साड़ी चुनी, जिसमें खिले–खिले फूलों के प्रिंट देखने को मिले। यह प्रिंट न तो बहुत भारी था और न ही हल्का, बल्कि बिल्कुल संतुलन में नजर आ रहा था। लाल रंग पर बने फूलों ने साड़ी को पारंपरिक रूप दिया, जिसे कृति ने अपने आत्मविश्वास भरे अंदाज खूबसूरत बना दिया। लाल रंग हमेशा से शक्ति, सौंदर्य और उत्साह का प्रतीक रहा है और इस साड़ी में कृति का वही रूप निखरकर आया।

ब्लाउज की नजाकत

ये साड़ी सामान्य डिजाइनों से बिल्कुल अलग, इसका ब्लाउज भी काफी अलग नजर आ रहा है। गले के चारों ओर कढ़ाई इसे नया बना रही है। बिना आस्तीन का यह ब्लाउज़ पीछे से बंधा हुआ था, जो इसे एक आधुनिक स्पर्श देता है। पारम्परिक साड़ी और आधुनिक शैली के ब्लाउज का यह संगम ऐसा था कि, देखने वाला पहली ही नजर में प्रभावित हुए बिना नहीं रह सकता।

आभूषणों की चमक दिखाई दी

किसी भी परिधान को पूरा बनाते हैं उसके साथ चुने गए आभूषण। क्रिति ने अपने लुक को भारी–भरकम गहनों से नहीं सजाया, बल्कि नजाकत और कलात्मकता को चुना। कलाई में सजी रंग–बिरंगी चूड़ियां और उंगलियों में अंगूठियां काफी खूबसूरत लग रही थीं।

माथे पर लगाई काली बिंदी

कृति ने अपने बालों को पीछे की ओर बांधकर रखा था। यह हेयरस्टाइल इतना सरल था कि, हर कोई इसे बना सकता है। मेकअप के मामले में क्रिति हमेशा की तरह सिंपल नजर आ रही थीं। चेहरे पर हल्की चमक, होंठों पर कोमल रंग और आंखों पर काजल लगाया हुआ था। इन सबने उनकी प्राकृतिक सुंदरता को और निखारा। माथे पर लगी छोटी सी काली बिंदी ने इस भारतीय लुक को पूरा कर दिया था।

एक्ट्रेस कृति सेनन का यह लाल साड़ी लुक भारतीय फैशन की उस धारा को दर्शाता है, जिसमें न केवल वस्त्र, बल्कि पहनने वाले का आत्मविश्वास भी साथ चलता है। इस साड़ी में वह केवल सुंदर ही नहीं दिखीं, बल्कि एक भारतीय स्त्री की गरिमा, आधुनिकता और आत्मविश्वास का प्रतीक बनकर उभरीं।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story