Love Affair: 40 की उम्र में कीर्ति कुल्हारी को फिर हुआ प्यार, अपने से छोटे एक्टर संग ऑफिशियल किया रिश्ता

फोर मोर शॉट्स प्लीज़ के कलाकार कीर्ति कुल्हारी और राजीव सिद्धार्थ ने अपना रिश्ता ऑफिशियल किया।
X

'फोर मोर शॉट्स प्लीज़' के कलाकार कीर्ति कुल्हारी और राजीव सिद्धार्थ ने अपना रिश्ता ऑफिशियल किया।

नए साल के मौके पर एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी और अभिनेता राजीव सिद्धार्थ ने अपने रिलेशनशिप का ऐलान कर फैंस को चौंका दिया। दोनों ने सोशल मीडिया पर अपना एक रोमांटिक वीडियो शेयर किया।

Kirti Kulhari BF: कहते हैं प्यार में उम्र की कोई सीमा नहीं होती। ऐसा ही कुछ बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी ने अपने जीवन में अपनाया है। नए साल की शुरुआत होते ही 'फोर मोर शॉट्स प्लीज़' की चर्चित कलाकार कीर्ति कुल्हारी और राजीव सिद्धार्थ ने अपने प्यार का इजहार कर दिया है। कपल ने अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल कर फैंस को चौंका दिया।

दोनों ने न्यू ईयर के मौके पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे साथ में खूबसूरत और रोमांटिक पलों को एंजॉय करते नजर आए। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, “एक तस्वीर हजार शब्दों से बढ़कर है... सभी को हैप्पी न्यू ईयर।” ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

कीर्ति और राजीव के इस ऐलान के बाद फैंस ने उनके रिश्ते को फोर मोर शॉट्स प्लीज़ के किरदारों से जोड़ना शुरू कर दिया। शो में राजीव सिद्धार्थ का किरदार मिहिर, मानवी गगरू के निभाए किरदार सिद्धि के साथ जुड़ा हुआ था, जबकि कीर्ति कुल्हारी शो में सिद्धार्थ की दोस्त अंज का रोल निभाती नजर आई थीं।

कितना है कीर्ति और राजीव के बीच उम्र का अंतर?

रिश्ते की खबर सामने आने के बाद फैंस के मन में यह सवाल भी उठने लगा कि दोनों के बीच उम्र का फासला कितना है। कीर्ति कुल्हारी का जन्म 30 मई 1985 को हुआ था और वह फिलहाल 40 साल की हैं। वहीं राजीव सिद्धार्थ का जन्म 11 अप्रैल 1986 को हुआ, और उनकी उम्र अभी 39 साल है। इस तरह दोनों के बीच उम्र का अंतर करीब 11 महीनों का है, यानी कीर्ति राजीव से लगभग एक साल बड़ी हैं।


फोर मोर शॉट्स प्लीज़ का चौथा और आखिरी सीजन 19 दिसंबर 2025 को रिलीज़ हुआ था। इस सीजन को दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली, लेकिन शो के किरदारों की लोकप्रियता अब भी बरकरार है, जिसका असर कीर्ति-राजीव के रिश्ते की चर्चा में भी देखने को मिल रहा है।

कीर्ति कुल्हारी की पहली शादी

गौरतलब है कि कीर्ति कुल्हारी इससे पहले अभिनेता साहिल सहगल से शादी कर चुकी हैं। दोनों ने साल 2016 में विवाह किया था, लेकिन 2021 में आपसी सहमति से अलग होने की घोषणा की थी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story