संजय कपूर का अंतिम संस्कार: Ex वाइफ करिश्मा अपने बच्चों के साथ दिल्ली पहुंचीं, करीना-सैफ भी हुए रवाना; Video

Karisma Kapoor reaches Delhi for Ex husband Sunjay Kapur funeral, Kareena Kapoor Saif Ali Khan
X

संजय कपूर का अंतिम संस्कार

उद्योगपति संजय कपूर का गुरुवार को दिल्ली में अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस दुख की घड़ी में करिशअमा कपूर अपने पूर्व पति की अंतिम यात्रा में शामिल होने दिल्ली के लिए रवाना हुईं।

Sunjay Kapur Funeral: उद्योगपति संजय कपूर का गुरुवार को दिल्ली में अंतिम संस्कार होगा। उनके परिवार ने एक प्रेस नोट जारी कर अंतिम संस्कार की सारी डिटेल्स दी। इसी बीच बिजनेसमैन के निधन के बाद उनकी पूर्व पत्नी व अभिनेत्री करिश्मा कपूर गुरुवार सुबह पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आईं। उन्होंने अपने बच्चों सामायरा और कियान के साथ दिल्ली के लिए उड़ान भरी। इसकी एक झलक सोशल मीडिया पर सामने आई है। करिश्मा अपने बच्चों के साथ एक्स हसबैंड की अंतिम यात्रा में शामिल होंगी जो गुरुवार शाम 5 बजे दिल्ली के लोधी रोड श्मशान घाट पर संपन्न होगा।

गुरुवार सुबह करिश्मा को मुंबई के एक प्राइवेट एयरपोर्ट पर देखा गया, जहां वे सफेद सूट में थीं। उनके बेटे कियान सफेद कुर्ता-पायजामा और बेटी सामायरा भी सफेद कपड़ों में दिखाई दीं। तीनों तेज़ी से एयरपोर्ट में प्रवेश करते हुए कैमरे में कैद हुए।

वहीं करिश्मा कपूर की बहन करीना कपूर और उनके पति सैफ अली खान भी दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। कपूर परिवार के सदस्य रहे संजय के निधन से फैमिली में गम का माहौल है। इस दुख की घड़ी में परिवार साथ दिख रहा है।

53 की उम्र में संजय कपूर का निधन
संजय कपूर का निधन 12 जून को लंदन में एक पोलो मैच के दौरान हार्ट अटैक से हो गया था। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हार्ट अटैक एक मधुमक्खी मुंह में जाने से हुए अचानक झटके के कारण भी हो सकता है, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

संजय कपूर के परिवार की ओर से बुधवार को एक प्रेस नोट जारी किया गया, जिसमें उनके अंतिम संस्कार की जानकारी साझा की गई। इसमें बताया गया कि अंतिम संस्कार 20 जून को दिल्ली में किया जाएगा, जबकि प्रार्थना सभा 22 जून को शाम 4 बजे से 5 बजे तक ताज पैलेस होटल, नई दिल्ली में रखी गई है। इस नोट में उनकी मां रानी सुरिंदर कपूर, पत्नी प्रिया कपूर, उनकी बेटी सफीरा, बेटा अज़ारियस और करिश्मा के साथ उनके दो बच्चे सामायरा और कियान का भी उल्लेख किया गया है।

संजय कपूर की शादियां
संजय कपूर और करिश्मा कपूर की शादी 2003 में हुई थी और उनके दो बच्चे हैं – सामायरा (19 वर्ष) और कियान (13 वर्ष)। साल 2014 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक की अर्जी दी थी, जो 2016 में पूरा हुआ। इसके बाद 2017 में सुंजय ने प्रिया सचदेव से शादी की थी। प्रिया और सुंजय का एक बेटा अज़ारियस भी है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story