Sunjay Kapur property: करिश्मा कपूर के बच्चों ने पिता की संपत्ति में मांगा हिस्सा, सौतेली मां पर लगाए जायदाद हड़पने के आरोप

संजय कपूर की ₹30,000 करोड़ की संपत्ति में करिश्मा कपूर के बच्चों ने मांगा हिस्सा।
Sunjay Kapur Property Dispute: बिजनेसमैन संजय कपूर के निधन के बाद से ही उनकी 30,000 करोड़ रुपए की संपत्ति पर पारिवारिक विवाद और भी गहराता जा रहा है। अब संजय की पूर्व पत्नी व बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के बच्चों- कियान और समायरा कपूर ने अपने दिवंगत पिता की संपत्ति में हिस्सा मांगा है, जिसके लिए उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया। इतना ही नहीं, उन्होंने सौतेली मां प्रिया सचदेव पर भी गंभीर आरोप लगाए।
Bollywood actor Karisma Kapoor's children move Delhi HC seeking share in late father Sunjay Kapur's property
— Press Trust of India (@PTI_News) September 9, 2025
वसीयत में हेराफेरी के आरोप
बार एंड बेंच की रिपोर्ट के अनुसार, कियान-समायरा ने आरोप लगाया है कि उनकी सौतेली मां प्रिया कपूर जो संजय कपूर की तीसरी पत्नी हैं, उन्होंने संपत्ति पर पूरा हक हासिल करने के लिए वसीयत में हेरफेर की। अब दोनों बच्चे अपने पिता की संपत्ति में भी हिस्सा मांग रहे हैं।
- उनका आरोप है कि प्रिया ने दो सहयोगियों – दिनेश अग्रवाल और नितिन शर्मा – के साथ मिलकर वसीयत को सात हफ्तों तक छिपाए रखा और फिर 30 जुलाई 2025 को एक फैमिली मीटिंग में उसे पहली बार सामने रखा।
- बच्चों का कहना है कि जिस वसीयत को असली बताया जा रहा है, वह कानूनी रूप से मान्य नहीं, बल्कि जाली और हेराफेरी कर तैयार की गई है।
- उन्होंने याचिका में ये भी कहा कि उन्हें वसीयत की ओरिजनल कॉपी दिखाई नहीं गई, और ना ही उसकी कॉपी दी गई।
वसीयत में 5 हिस्सों में बंटवारा
कियान और समायरा ने कोर्ट से अनुरोध किया है कि उन्हें Class I कानूनी उत्तराधिकारी के रूप में मान्यता दी जाए। साथ ही ₹30,000 करोड़ से अधिक की संपत्ति का 5 हिस्सों में बराबर बंटवारा किया जाए, जिसमें करिश्मा के बच्चों ने एक-एक हिस्से की मांग की है। करिश्मा के बच्चों का दावा है कि उनके पिता का उनसे गहरा रिश्ता था। वह उन्हें घूमने ले जाते थे, बिज़नेस मीटिंग्स में शामिल करते थे और कई बार भविष्य की सुरक्षा का वादा करते थे।
संजय कपूर का 12 जून 2025 को यूके विंडसर में पोलो खेलते समय अचानक निधन हो गया था। संजय कपूर Sona Comstar के चेयरमैन थे। उनकी मौत के बाद उनकी तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव कपूर के साथ उनकी संपत्ति को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। बच्चों का आरोप है कि प्रिया कपूर ने उन्हें ट्रस्ट से जुड़े दस्तावेजों और वित्तीय जानकारी तक पहुंचने से रोक दिया।
इतना ही नहीं, उन्हें Sona Comstar की कॉर्पोरेट मीटिंग्स में बुलाकर कानूनी कागज़ात पर हस्ताक्षर करवाए गए, लेकिन किसी भी कागज की पूरी जानकारी या ट्रांस्पिरेंसी नहीं दी गई।
