Sunjay Kapur: संजय कपूर को 3 दिन पहले हो गया था मौत का आभास! आखिरी पोस्ट में लिखा- 'वक्त कम है'

Karisma Kapoor ex husband Sanjay Kapur last post about death goes viral
X

संजय कपूर का हार्ट अटैक से निधन हो गया।

अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का 53 की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया। आखिर समय में किया गया उनका सोशल मीडिया पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।

Sanjay Kapur Death: एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति व बिजनेसमैन संजय कपूर का गुरुवार रात 53 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंग्लैंड में पोलो खेलते समय उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। इसी बीच उनके आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट तेजी से वायरल हो रहे हैं। संजय कपूर ने अपने निधन से पहले मौत से जुड़े कुछ ऐसा पोस्ट शेयर किया था जिसपर किसी को यकीन नहीं हो रहा।

संजय कपूर का आखिरी पोस्ट वायरल
12 जून को अहमदाबाद में हुए दर्दनाक विमान हादसे में जान गंवाने वालों के लिए संजय कपूर ने शोक संदेश साझा किया था। उन्होंने अपने X हैंडल पर एयर इंडिया प्लेन क्रैश हादसे को लेकर दुख जताया और जान गंवाने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त की। और चंद घंटों बाद ही संजय कपूर खुद हार्ट अटैक का शिकार हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

वहीं उनका एक पोस्ट और वायरल हो रहा है जो उन्होंने मौत से 3 दिन पहले डाला था। 9 जून को संजय कपूर ने अपने X हैंडल पर लिखा- "इस धरती पर आपका समय सीमित है। 'अगर ऐसा होता' जैसी बातें फिलॉस्फर्स के लिए छोड़ दीजिए, और 'क्यों नहीं' की ओर कदम बढ़ाइए।" अब ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।

कौन थे संजय कपूर?
संजय कपूर एक सफल भारतीय उद्योगपति थे और Sona Comstar कंपनी के चेयरमैन थे। यह कंपनी ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अग्रणी मानी जाती है, जो गियर और ड्राइवलाइन कम्पोनेंट्स का निर्माण करती है। वे प्रमुख उद्योगपति डॉ. सुरिंदर कपूर के बेटे थे और कंपनी को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने में उनकी अहम भूमिका रही।

संजय कपूर की पहली शादी फैशन डिजाइनर और स्टाइलिस्ट नंदिता महतानी से हुई थी। इसके बाद उन्होंने 2003 में बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर से शादी की थी, जिनसे उनके दो बच्चे हैं। हालांकि 11 साल बाद उन्होंने करिश्मा से तलाक ले लिया था। इसके बाद उन्होंने मॉडल और उद्यमी प्रिया सचदेव से शादी की थी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story