Property Dispute: करिश्मा को नहीं चाहिए संजय कपूर की प्रॉपर्टी में हिस्सा, बच्चों के लिए मांग रहीं हक

संजय कपूर की 30,000 करोड़ की प्रॉपर्टी पर विवाद
X

संजय कपूर की 30,000 करोड़ की प्रॉपर्टी पर विवाद

संजय कपूर की ₹30,000 करोड़ की संपत्ति विवाद के बीच करिश्मा कपूर ने अपने बच्चों के हक के लिए कानूनी मदद ली है। एक्ट्रेस के वकील का दावा है कि उन्हें संजय की प्रॉपर्टी से कुछ भी नहीं चाहिए।

Sunjay Kapur property dispute: बिजनेसमैन संजय कपूर की ₹30,000 करोड़ की संपत्ति पर चल रहे कानूनी विवाद के बीच करिश्मा कपूर के बच्चों ने प्रॉपर्टी में हिस्सेदारी की मांगी है। दोनों बच्चों- कियान और समायरा ने अपनी सौतेली मां प्रिया सचदेव पर जाली वसीयत बनाने और जायदाद हड़पने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस बीच करिश्मा के वकील ने बताया है कि एक्ट्रेस को अपने पूर्व पति की संपत्ति से कुछ भी नहीं चाहिए, बल्कि वह सिर्फ अपने दोनों बच्चों की सुरक्षा के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रही हैं।

'करिश्मा खुद के लिए कुछ नहीं चाहती' – वकील

एक मीडिया में बातचीत के दौरान करिश्मा के वकील महेश जेठमलानी ने कहा- "करिश्मा कपूर इस मुकदमे में खुद के लिए कुछ नहीं चाहतीं। यह मुकदमा केवल उनके बच्चों की सुरक्षा को लेकर है, जैसी कि उनके दिवंगत पिता संजय कपूर चाहते थे।" उन्होंने आगे कहा कि मामला उन संपत्तियों से जुड़ा है जिनका ज़िक्र वसीयत में किया गया है, न कि उन संपत्तियों से जो ट्रस्ट के तहत आती हैं।


करिश्मा के बच्चों को ₹1900 करोड़ मिलने का दावा

दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव कपूर ने दावा किया है कि संजय की वसीयत के अनुसार समायरा और कियान को ₹1900 करोड़ की संपत्ति दी जा रही है। लेकिन करिश्मा के बच्चों ने इस वसीयत को जाली बताया है और कोर्ट में इसे चुनौती दी है।

संजय कपूर की मां भी लड़ रहीं केस

इस मामले में केवल करिश्मा के बच्चे ही नहीं, बल्कि संजय कपूर की मां रानी कपूर ने भी प्रिया सचदेव के खिलाफ केस दायर किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि जो वसीयत पेश की गई है, वह फर्जी है, क्योंकि उसमें उन्हें कुछ भी नहीं मिला है। इस मामले की अगली सुनवाई अक्टूबर 2025 में होगी।

संजय कपूर का निधन और शादियां

संजय कपूर देश के प्रसिद्ध ऑटोमोबाइल उद्योगपति थे और Sona Comstar के संस्थापक व चेयरमैन थे। 12 जून 2025 को लंदन में उनका निधन हुआ था। कंपनी ने अपने बयान में बताया कि संजय की मधुमक्खी निगलने की वजह से मौत हुई।

संजय ने करिश्मा कपूर से 2003 में शादी की थी, लेकिन 2016 में उनका तलाक हो गया। इसके बाद 2017 में उन्होंने प्रिया सचदेव से दूसरी शादी की थी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story