शरारती जेह को करीना कपूर ने दिखाई आंख: Bebo का क्यूट रिएक्शन हुआ Viral; फैंस बोले- 'हर इंडियन मां ऐसी ही होती है'

करीना कपूर खान का जेह को डांटते हुए वीडियो वायरल हो रहा है।
Kareena Kapoor Video: बॉलीवुड सितारे भले ही ग्लैमर की दुनिया में रहते हों, लेकिन पैरेंटिंग के मामले में वे भी बिल्कुल आम लोगों जैसे ही होते हैं। हाल ही में सबसे प्यारा और मज़ेदार उदाहरण करीना कपूर ने दिया। सूरत में हुए एक ISPL मैच के दौरान पति सैफ अली खान और दोनों बेटों तैमूर व जेह के साथ मौजूद करीना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
जेह की शरारत पर करीना का रिएक्शन
मैच के दौरान जहां तैमूर अपने माता-पिता के साथ खेल का मज़ा ले रहे थे, वहीं छोटे जेह किसी शरारत में व्यस्त थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि करीना कुछ दूरी पर बैठी थीं, तभी उनकी नज़र जेह पर पड़ी। बिना अपनी सीट से उठे, करीना ने बस उसका नाम पुकारा और आंखों से घूरकर एक सख्त नज़र डाली। न कोई डांट, न कोई हंगामा- लेकिन करीना का संदेश बिल्कुल साफ। यह वही क्लासिक “इंडियन मम्मी लुक” था, जिसे देखकर बच्चा तुरंत समझ जाता है कि अब रुक जाना ही बेहतर है।
सोशल मीडिया पर छाया करीना का 'मॉम' वाला रिएक्शन
करीना की इस प्रतिक्रिया ने इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत लिया। फैंस ने कमेंट सेक्शन में जमकर मज़ेदार प्रतिक्रियाएं दीं। किसी ने लिखा, “हर इंडियन मां ऐसी ही होती है,” तो किसी ने कहा, “सेलिब्रिटी हो या नहीं, मां तो मां ही होती है।”
एक यूज़र ने लिखा, “वो आंखें ही काफी थीं,” जबकि दूसरे ने इसे “यूनिवर्सल वार्निंग” बताया।
That mom life! Kareena trying to pose for a picture at ISPL match pic.twitter.com/yjsq3P7vSk
— Kareena Kapoor Khan FC (@KareenaK_FC) February 1, 2026
इसी मैच से जुड़ा एक और वीडियो भी सामने आया है, जिसमें करीना और जेह का हल्का-फुल्का पल देखने को मिला। करीना जहां फोटोग्राफर्स के लिए पोज़ दे रही थीं, वहीं जेह चुपके से उनके सिर पर कैप रखने की कोशिश करने लगे। पकड़े जाने पर दोनों हंस पड़े, और यह पल फैंस को खूब पसंद आया।
करीना कपूर की आने वाली फिल्म
वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना कपूर जल्द ही मेघना गुलज़ार की अपकमिंग क्राइम थ्रिलर दायरा में नजर आएंगी। फिल्म में उनके साथ पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। शूटिंग पूरी हो चुकी है और फिल्म फिलहाल पोस्ट-प्रोडक्शन में है। इसके इस साल के अंत तक सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है।
प्रोजेक्ट के ऐलान के वक्त करीना ने पृथ्वीराज के साथ काम करने को “ड्रीम टीम” बताया था।
