Kajol Video: काजोल का ट्रेडिशनल लुक, एंट्री करते वक्त अचानक फिसलीं, देखिए वीडियो

काजोल का ट्रेडिशनल लुक
X

एक्ट्रेस काजोल (Image: varindertchawla) 

Kajol Video: एक इवेंट के दौरान एक्ट्रेस काजोल अचानक से फिसलती हुईं नजर आईं। हालांकि उन्होंने खुद को संभाल लिया, इस दौरान उन्होंने खूबसूरत सूट पहना हुआ था।

Kajol Traditional Look: बॉलीवुड में कई ऐसे पल होते हैं, जो किसी भी स्टार के लिए असहज हो सकते हैं, लेकिन कुछ सितारे ऐसे होते हैं जो हर स्थिति को मुस्कान के साथ खास बना देते हैं। ऐसा ही इस बार एक्ट्रेस काजोल ने किया है। हाल ही में काजोल एक चैरिटी इवेंट में शामिल हुईं, जहां उनका खूबसूरत सूट फैंस को पसंद आया है।

बता दें, इस सूट के साथ काजोल ने सिंपल मेकअप किया, खुले बाल रखे और चेहरे की मुस्कान से लोगों को दिल जीत लिया। इसी बीच जिस वक्त काजोल इवेंट में एंट्री कर रही थीं, उस वक्त वो अचानक फिसल गईं, हालांकि उन्होंने जल्द ही खुद को संभाल लिया था। लेकिन देखते ही देखते उनके लड़खड़ाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा।

शिक्षा को बढ़ावा देती हुईं काजोल

काजोल हमेशा से सशक्तिकरण की शुरुआत शिक्षा से करती रही हैं। इसलिए वे ‘Empower to Educate, Supergirls of Tomorrow’ का हिस्सा बनी हैं। इस क्रिसमस पर काजोल ने खुशियां फैलाने का फैसला किया है और फाउंडेशन के उस मिशन से खुद को जोड़ा है, जिसका उद्देश्य शिक्षा के ज़रिए युवा लड़कियों को आगे बढ़ाना है।

सामाजिक उद्देश्य के लिए कर रहीं कार्य

इस सहयोग के माध्यम से काजोल पूरी गंभीरता के साथ इस सामाजिक उद्देश्य से जुड़ी हैं। यह पहल आसिफ भामला और साहेर भामला की अगुवाई में तैयार की गई है, ताकि जरूरतमंद लड़कियों को लगातार शिक्षा मिल सके। इससे यह संदेश और मजबूत होता है कि शिक्षा ही स्थायी सामाजिक बदलाव का सबसे बड़ा और असरदार साधन है।

‘Empower to Educate’ के साथ काजोल के अलावा एक्ट्रेस रानी मुखर्जी भी जूडी हुई हैं। यह फाउंडेशन मुंबई में पर्यावरण संरक्षण और ‘एक पेड़ मां के नाम’ जैसे वृक्षारोपण अभियानों के लिए जाना जाता है। भामला फाउंडेशन हमेशा से समाज और समुदाय के कल्याण को अपनी प्राथमिकता में रखता आया है और यह पहल भी उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story