Jolly LLB 3 BO Day 3: वीकेंड पर अक्षय-अरशद की फिल्म ने तोड़े रिकॉर्ड, 'जॉली' फ्रेंचाइजी की सबसे बड़ी फिल्म बनी

‘जॉली LLB 3’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
X

‘जॉली LLB 3’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म ‘जॉली LLB 3’ ने पहले वीकेंड में ज़ोरदार शुरुआत करते हुए जबरदस्त कमाई की है। ये फिल्म इस फ्रेंचाइज़ी की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड बन गई है।

Jolly LLB 3 box office day 3: अक्षय कुमार और अरशद वारसी स्टारर 'जॉली LLB 3' ने रिलीज होते ही सिनेमाघरों में धूम मचा दी है।पहले वीकेंड पर शानदार कमाई करते हुए फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बनाई। जॉली एलएलबी 3 के पहले तीन दिनों यानी फर्स्ट वीकेंड के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने कुल ₹53.5 करोड़ नेट कलेक्शन किया है, जो इस फ्रेंचाइज़ी की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड कमाई है।

जॉली LLB 3' का तीन दिनों का कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का रिकॉर्ड रखने वाली सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक:

  • फिल्म ने शुक्रवार को ₹12.5 करोड़ की ओपनिंग ली।
  • दूसरे दिन यानी शनिवार को ₹20 करोड़ की कमाई की।
  • वहीं रविवार यानी तीसरे दिन ₹21 करोड़ कमाए।
  • जिसके बाद अब फिल्म का कुल कलेक्शन ₹53.5 करोड़ हो गया है।

जॉली फ्रेंचाइजी फिल्मों का कलेक्शन

इससे पहले फ्रेंचाइज़ी की पहली फिल्म 'जॉली LLB' (2013) ने ओपनिंग वीकेंड में ₹12.35 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं 2019 में रिलीज हुई 'जॉली LLB 2' ने अपने पहले वीकेंड में 50.47 करोड़ रुपए कमाए थे।

जॉली एलएलबी (2013) का भारत में कुल लाइफटाइम कलेक्शन 32.43 करोड़ रुपए था, जबकि दूसरी फिल्म 'जॉली LLB 2' (2019) का भारत मे नेट कलेक्शन 117 करोड़ रुपए रहा।

जॉली LLB 3 की कास्ट

हालिया फिल्म ‘जॉली LLB 3’ का निर्देशन सुभाष कपूर ने किया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार और अरशद वारसी मुख्य भूमिकाओं में हैं जो पहली दो फ्रेंचाइजी फिल्मों में लीड थे। उनके अलावा गजराज राव, सौरभ शुक्ला, हुमा कुरैशी और अमृता राव भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। अब फिल्म के आगामी कलेक्शन को लेकर नजरें टिकी हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story