Independence Day 2025: करीना कपूर से अजय देवगन तक, बॉलीवुड सितारों ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं

बॉलीवुड सितारों ने देशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।
Independence Day 2025: देशभर में 79वां स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2025) बड़े उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया जा रहा है। इस मौके पर बॉलीवुड के सितारे भी पीछे नहीं रहे और सोशल मीडिया पर प्रशंसकों को अपने-अपने अंदाज में बधाई संदेश भेजे।
करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम स्टोरीज में तिरंगे की तस्वीर शेयर कर लिखा, "हमारे देश और उसकी शानदार भावना को सलाम। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।"

अक्षय कुमार ने बीच पर वर्कर्स के साथ ली तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "आजादी का एहसास और भी अच्छा लगता है जब हम अपने आसपास की जमीन का ध्यान रखते हैं। ये असली हीरो हैं, जो हमारे बीच को साफ रखते हैं।"
अनुपम खेर ने तिरंगे के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, "विश्व भर में रह रहे सभी भारतवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई। हमारा देश हर दिशा में तरक्की करे। जय हिंद!"
सुनील शेट्टी ने एक वीडियो शेयर कर लिखा, "हमारी सेना जैसी कोई ताकत नहीं। भारतवासी होने पर मुझे गर्व है। वीर जवानों को सलाम।"
गुरु रंधावा ने तिरंगा पकड़ते हुए बूमरैंग पोस्ट किया और लिखा, "मेरा प्यार, मेरी जान, मेरा गर्व—मेरा भारत।"
वरुण धवन ने फिल्म ‘बॉर्डर-2’ का पोस्टर शेयर करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
रकुल प्रीत सिंह ने भी पोस्ट कर लिखा, "स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।"

अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा, "इन रंगों के आगे हम सब एक हैं... हमसे 79 साल पीछे, अनंत काल आगे। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।"
देशभक्ति के जज़्बे और तिरंगे के रंग में रंगे इन सेलिब्रिटीज के संदेश सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।
– काजल सोम
