Honey Singh new look: नए लुक में दुबले-पतले दिखे हनी सिंह, फैन की बढ़ी टेंशन तो बोले- 'कुछ नहीं हुआ मनहूस'

वजन घटाकर दुबले-पतले दिखे हनी सिंह, फैन की बढ़ी टेंशन तो दिया मजेदार जवाब
X

हनी सिंह का नया लुक हो रहा वायरल

सिंगर यो यो हनी सिंह का वेट लॉस वाला नया लुक जमकर वायरल हो रहा है। उनके नए लुक पर एक फैन को उनकी हेल्थ की चिंता हुई जिसपर हनी सिंह ने मजेदार जवाब दिया।

Honey Singh new look: मशहूर सिंगर-रैपर यो यो हनी सिंह इन दिनों अपने गानों के अलावा जबरदस्त बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। हाल ही में हनी सिंह ने सिर्फ एक महीने में 17 किलो वजन घटाकर सबको चौंका दिया है। वो 95 किलो से सीधे 77 किलो पर पहुंच और उनकी लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

नए लुक में वो एकदम दुबले-पतले दिखे जिसके बाद उनकी हेल्थ को लेकर एक फैन की चिंता बढ़ गई और उसने सिंगर पर वीडियो बना डाला। लेकिन हनी सिंह ने उसे जवाब देते हुए क्लीयर कर दिया की वो बिल्कुल ठीक हैं।

फैन को हनी सिंह ने दिया मजेदार जवाब
एक फैन ने हनी सिंह का वीडियो शेयर करते हुए उनकी सेहत को लेकर चिंता जताई। फैन ने लिखा कि उनकी नाक और शरीर में काफी बदलाव नजर आ रहा है और शायद उनकी जिंदगी में कुछ बड़ा हुआ है जिसे वह छुपा रहे हैं।

इस पर हनी सिंह ने मज़ाकिया अंदाज़ में जवाब देते हुए लिखा – “कुछ नहीं हुआ मनहूस, मैं अपनी ग्लोरियस डेज़ के लिए मेहनत कर रहा हूं।”


हनी सिंह का डाइट और वर्कआउट प्लान
उनकी फिटनेस का ध्यान फिटनेस कोच और मिस्टर एशिया 2022 अरुण कुमार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि हनी सिंह का ये ट्रांसफॉर्मेशन खास ग्रीन जूस डाइट और हार्ड वर्कआउट की वजह से है।

क्या है हनी सिंह का डाइट प्लान:

सुबह: ग्रीन जूस और ब्लेंडेड सब्ज़ियां
लंच: बॉयल्ड चिकन और राइस (प्रोटीन और कार्ब्स का बैलेंस)
शाम: वेजिटेबल सूप या बॉयल्ड चिकन
डिनर: ग्रीन वेजिटेबल्स या सूप

अरुण कुमार के मुताबिक, वर्कआउट में हनी सिंह स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, कार्डियो और हाई-रेप ट्रेनिंग करते हैं। उनका कहना है कि वह कभी भी एक्सरसाइज मिस नहीं करते, चाहे सुबह जल्दी हो या देर रात।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story