Govinda: गोविंदा पर रात 3 बजे हो सकता था जानलेवा हमला, खुद को बचाने के लिए चलाई थी गोली; मैनेजर का खुलासा

गोविंदा के मैनेजर ने एक्टर के साथ हुई गोलीबारी की घटना के बारे में खुलकर बात की।
X

गोविंदा (Photo- Instagram)

गोविंदा के मैनेजर ने 3 बजे रात हुई गोली चलने की घटना पर सफाई दी है। उन्होंने बताया कि अभिनेता ने खुद को बचाने के लिए गन का इस्तेमाल किया और यह पूरी तरह आत्मरक्षा थी। ये मामला 2025 का है।

Govinda: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा इन दिनों पारिवारिक रिश्तों से लेकर अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। कुछ समय पहले एक्टर पर एक हमला होने वाला था जिस घटना का जिक्र हाल ही में उनके साथ 30 साल से काम कर रहे मैनेजर शशि सिन्हा ने किया है। ऐसा माना गया कि गोविंदा किसी हिंसक या आपराधिक घटनाओं में शामिल हो सकते हैं। मैनेजर ने बताया कि ये घटना पूरी तरह से घातक हो सकती थी, लेकिन गोविंदा खुद को बचाने क लिए गोली चलाई।

मैनेजर का खुलासा

शशि सिन्हा ने ANI से बातचीत में बताया कि यह घटना पिछले साल हुई थी, जब कुछ अनजान लोग अभिनेता के आवास के पास इकट्ठा हो गए थे। शशि सिन्हा के अनुसार, यह घटना रात के लगभग 3 से 3:30 बजे के बीच हुई। उस समय गोविंदा ने खुद को बचाने के लिए तत्काल प्रतिक्रिया दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह पूरी तरह आत्मरक्षा की कार्रवाई थी और अभिनेता ने कोई गलत काम नहीं किया।

मैनेजर ने कहा, “उस रात बहुत सारे लोग इकट्ठा हुए थे। उस समय गोविंदा के हाथ में मोबाइल फोन था, और अगर उनके पास गन नहीं होती, तो कुछ भी हो सकता था। हम शुक्रगुजार हैं कि स्थिति और गंभीर नहीं हुई। अगर वे लोग ईमानदार होते तो अपने परिचय के साथ सामने आते। गोविंदा ने केवल गन होने की वजह से उनसे बातचीत की और उन्हें हटा दिया।”

उन्होंने यह भी कहा कि घटना का वीडियो रिकॉर्डिंग मौजूद है और जरूरत पड़ने पर इसे साझा किया जा सकता है। साथ ही, घटना की सूचना पुलिस को दी गई थी और स्थानीय थाने में इसका आधिकारिक रिकॉर्ड दर्ज कराया गया। मैनेजर ने पुष्टि की कि गोविंदा को आत्मरक्षा करते समय चोटें भी आई थीं।

यह सफाई अक्टूबर 2024 में हुई एक अलग घटना के महीनों बाद आई है, जब गोविंदा अपने घर पर गलती से खुद को गोली लगने के कारण अस्पताल में भर्ती हुए थे। उस समय पुलिस ने कहा था कि इसमें किसी प्रकार की साजिश या आपराधिक इरादा नहीं था।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story