Ganesh Chaturthi 2025: गणपति बप्पा घर लेकर आए सेलेब्स, अनंत अंबानी से लेकर अनन्या पांडे तक, देखें Video

गणेश चतुर्थी के जश्न में डूबे बॉलीवुड सेलेब्स
X

अपने घर गणेश प्रतिमा ले जाते दिखे बॉलीवुड सेलेब्स

गणेश चतुर्थी 2025 के पर्व पर बॉलीवुड से लेकर टीवी तगज के सितारे गणपति बप्पा के जश्न में डूबे नजर आए। कई सेलेब्स ने अपने घर पर गणपति बप्पा का स्वागत किया।

Ganesh Chaturthi 2025 Bollywood: गणश चतुर्थी का पर्व 27 अगस्त से शुरू हो गया है। देशभर में इस उत्सव की धूम है। बॉलीवुड सेलेब्रिटीज भी गणेशोत्सव के जश्न में डूबे हैं। कई बी-टाउन सेलेब्स इस साल गणपति बप्पा को अपने घर लेकर आए हैं। अनंत अंबानी और राधिका अंबानी ने धूमधाम से बप्पा का अपने घर एंटीलिया में स्वागत किया।

वीडियो सामने आया है जिसमें अनंत अंबानी क और राधिका भारी सिक्योरिटी के साथ अपने घर गणपति प्रतिमा ले जाते दिख रहे हैं।


एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे भी गणशे भगवान की प्रतिमा लेने पहुंची और ढोल-गाजे के साथ उनका घर में स्वागत किया।

युविका चौधरी, हंसिका मोटवानी, आरती सिंह, धनश्री वर्मा और भारती सिंह जैसे सेलेब्स भी बप्पा को धूम-धाम से अपने घर ले जाते दिखे।

एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने घर पर बैठाए गणपति जी

बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडे और उनकी बेटी अनन्या पांडे ने भी अपने घर गणपति बप्पा का स्वागत किया। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर गणेश चतुर्थी का जश्न मनाते हुए गणपति प्रतिमा के साथ तस्वीरें शेयर कीं।

बॉलीवुड सितारों ने गणेश चतुर्थी की दी शुभकामनाएं

बॉलीवुड के कई सितारों ने सोशल मीडिया पर फैंस को गणेश चतुर्थी पर्व की शुभकानाएं दी हैं। अक्षय कुमार ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा- आप और आपके परिवार को गणेश चतुर्थी की ढेर सारी शुभकामनाएं। गणपति बप्पा मोरया।

कंगना रनौत ने भी एक्स पर गणेश उत्सव की शुभकानाएं दीं।



WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story