Filmfare Awards 2025: फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में छाया ‘लापता लेडीज’ का जलवा, कार्तिक-अभिषेक-आलिया बने बेस्ट एक्टर्स

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में छाया ‘लापता लेडीज’ का जलवा, कार्तिक-अभिषेक-आलिया बने बेस्ट एक्टर्स
X

70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 में ‘लापता लेडीज’ ने मचाया धमाल, कार्तिक, अभिषेक और आलिया बने बेस्ट एक्टर्स।

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 में ‘लापता लेडीज’ ने सबसे ज्यादा अवॉर्ड्स जीतकर धमाल मचा दिया। कार्तिक आर्यन, अभिषेक बच्चन और आलिया भट्ट बने रात के बड़े विजेता। जानें किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड।

Filmfare Awards 2025: अहमदाबाद के ईकेए एरेना में हुई 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड सेरेमनी में बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा देखने को मिला। इस बार का मंच पूरी तरह किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’ के नाम रहा, जिसने 14 अवॉर्ड्स जीतकर नया इतिहास रच दिया।

शाहरुख खान ने सेरेमनी को होस्ट किया और मंच पर काजोल के साथ परफॉर्मेंस देकर दर्शकों का दिल जीत लिया। लेकिन इस साल की रात सिर्फ एक फिल्म ‘लापता लेडीज’ के नाम रही, जिसने अपने शानदार कंटेंट और बेहतरीन परफॉर्मेंस के दम पर सबका दिल जीत लिया।

‘लापता लेडीज’ ने रचा इतिहास

किरण राव द्वारा निर्देशित लापता लेडीज ने बेस्ट फिल्म और बेस्ट डायरेक्टर दोनों कैटेगरीज में बाज़ी मारी। यह फिल्म अपने सामाजिक संदेश और सादगी भरे कथानक के कारण दर्शकों की फेवरेट बनी।

इसने 13 अवॉर्ड जीतने वाली गली बॉय का रिकॉर्ड तोड़ दिया और अब फिल्मफेयर इतिहास की सबसे ज़्यादा अवॉर्ड्स पाने वाली फिल्मों में से एक बन गई है।

कार्तिक आर्यन और अभिषेक बच्चन बने बेस्ट एक्टर

बता दें कि इस साल बेस्ट एक्टर अवॉर्ड दो बड़े सितारों ने साझा किया—कार्तिक आर्यन को 'चंदू चैंपियन' में प्रेरणादायक प्रदर्शन के लिए और अभिषेक बच्चन को 'आई वांट टू टॉक' में दमदार एक्टिंग के लिए। दोनों कलाकार मंच पर साथ पहुंचे और एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई दी। अभिषेक ने अपनी मां जया बच्चन को समर्पित एक इमोशनल परफॉर्मेंस देकर सभी को भावुक कर दिया।

आलिया भट्ट बनीं बेस्ट एक्ट्रेस

आलिया भट्ट ने फिल्म ‘जिगरा’ में अपनी दिल छू लेने वाली एक्टिंग से बेस्ट एक्ट्रेस (लीडिंग रोल) का अवॉर्ड जीता। हालांकि आलिया अवॉर्ड शो में मौजूद नहीं थीं, लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, “हर किरदार मुझे कुछ नया सिखाता है। ‘जिगरा’ मेरे दिल के बहुत करीब है।”

यहां देखें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 विनर्स की पूरी लिस्ट

  • मुख्य भूमिका वाली महिला में बेस्ट एक्टर्स– आलिया भट्ट (जिगरा)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (पुरुष) क्रिटिक अवॉर्ड– राजकुमार राव (श्रीकांत)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (महिला) क्रिटिक अवॉर्ड– प्रतिभा रांटा (लापता लेडीज़)
  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता– रवि किशन (लापता लेडीज़)
  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री– छाया कदम (लापता लेडीज़)
  • सर्वश्रेष्ठ फिल्म (क्रिटिक)– शूजीत सरकार (I Want To Talk)
  • सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री– नितांशी गोयल (लापता लेडीज़)
  • सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता– लक्ष्य (किल)
  • सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक– कुणाल खेमू, आदित्य सुहास जंभाले (मडगांव एक्सप्रेस, आर्टिकल 370)
  • सर्वश्रेष्ठ एक्शन– सियॉन्ग ओह, परवेज़ शेख (किल)
  • सर्वश्रेष्ठ कहानी– आदित्य धर, मोनाल ठक्कर (अनुच्छेद 370)
  • सर्वश्रेष्ठ पटकथा– स्नेहा देसाई (लापता लेडीज़)
  • सर्वश्रेष्ठ संवाद– स्नेहा देसाई (लापता लेडीज़)
  • सर्वश्रेष्ठ संगीत एल्बम– राम संपत (लापता लेडीज़)
  • सर्वश्रेष्ठ गीत– प्रशांत पांडे (लापता लेडीज़)
  • सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक (पुरुष)– अरिजीत सिंह (लापता लेडीज़)
  • सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायिका (महिला)– मधुबंती बागची (स्त्री 2)
  • सर्वश्रेष्ठ रूपांतरित पटकथा– रितेश शाह, तुषार शीतल जैन (I Want To Talk)
  • सर्वश्रेष्ठ ध्वनि डिजाइन– सुभाष साहू (किल)
  • सर्वश्रेष्ठ बैकग्राउंड स्कोर– राम संपत (लापता लेडीज़)
  • सर्वश्रेष्ठ वीएफएक्स– रीडिफाइन (मुंज्या)
  • सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी– बॉस्को-सीज़र (तौबा तौबा - बैड न्यूज़)
  • सर्वश्रेष्ठ संपादन–शिवकुमार वी. पणिक्कर (किल)
  • सर्वश्रेष्ठ पोशाक– दर्शन जालान (लापता लेडीज़)
  • सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिजाइन– मयूर शर्मा (किल)
  • सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी– रफ़ी महमूद (किल)
  • लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड– जीनत अमान, श्याम बेनेगल (मरणोपरांत)
  • आरडी बर्मन अवॉर्ड (संगीत में उभरती प्रतिभा)– अचिंत ठक्कर (जिगरा, मिस्टर एंड मिसेज माही)

शाहरुख और काजोल ने मंच पर मचाया धमाल फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की रात का सबसे खास पल था जब शाहरुख खान और काजोल ने मंच पर साथ परफॉर्म किया। दोनों ने कुछ कुछ होता है के गाने पर रोमांटिक अंदाज़ में डांस किया, जिसे देखकर दर्शकों ने तालियों से स्वागत किया।


– काजल सोम

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story