Love Affair: विजय वर्मा से अफेयर की चर्चाओं पर फातिमा सना शेख ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्या है उनका रिलेशनशिप स्टेटस

फातिमा सना शेख ने विजय वर्मा संग डेटिंग की अफवाहों पर दिया जवाब
Fatima Sana Shaikh: अभिनेत्री फातिमा सना शेख इस जुलाई में दो रोमांटिक फिल्मों में नजर आने वाली हैं। वह अनुराग बसु की आने वाली फिल्म 'मेट्रो...इन दिनों' का हिस्सा हैं, जो 2007 की 'लाइफ इन अ मेट्रो' का सीक्वल है। इसके बाद फातिमा नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही फिल्म 'आप जैसा कोई में' आर. माधवन के साथ दिखाई देंगी। हालांकि, इन दिनों फातिमा अपने काम से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में खबरें आईं कि वह अभिनेता विजय वर्मा को डेट कर रही हैं। लेकिन फातिमा ने हाल ही में इन अफवाहों को नकारते हुए एक साफ संदेश दिया है।
फातिमा ने अफवाहों पर किया रिएक्ट
मुंबई में 'आप जैसा कोई' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान, फातिमा ने रिश्तों और प्यार को लेकर अपने विचार साझा किए। जब रिपोर्टर्स ने उनसे निजी जिंदगी को लेकर सवाल किए और पूछा कि क्या उन्हें कोई साथी मिला है, तो फातिमा ने मुस्कुराते हुए कहा, "कोई नहीं है। अच्छे लड़के नहीं होते, वो सिर्फ फिल्मों में होते हैं।"
इस बयान को विजय वर्मा संग उनके लिंकअप की अफवाहों का जवाब माना जा रहा है, क्योंकि हाल ही में दोनों को एक साथ कुछ मौकों पर देखा गया था जिसके बाद से उनके अफेयर की चर्चाएं तेज हो गई थीं।
फातिमा की आने वाली फिल्में
आप जैसा कोई को करण जौहर की कंपनी धर्मेटिक एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है और यह 11 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इससे एक हफ्ते पहले यानी 4 जुलाई को मेट्रो इन डिनो सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसके अलावा, फातिमा ने हाल ही में मनीष मल्होत्रा की एक अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग पूरी की है, जिसमें उनके साथ विजय वर्मा और नसीरुद्दीन शाह भी नजर आएंगे।
