दिवाली 2025: रजनीकांत ने घर के बाहर फैंस से की मुलाकात, अमिताभ बच्चन, माधुरी, अक्षय कुमार समेत सितारों ने दी खास बधाई

दिवाली 2025 के मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स ने फैंस को बधाई दी।
X

दिवाली 2025 के मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स ने फैंस को बधाई दी।

दिवाली 2025 का जश्न पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

Diwali 2025 Bollywood: देशभर में रोशनी का त्योहार दिवाली पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। 20 और 21 अक्टूबर को देशभर में दीपावली की रौनक छाई हुई है। इस खास मौके पर बॉलीवुड, टेलीविजन और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने अपने फैंस को सोशल मीडिया के ज़रिए दीपावली की बधाई दी।

अमिताभ बच्चन ने लिखा खास पोस्ट

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा, "दीपावली की अनेक अनेक शुभकामनाएं।" उनका यह संदेश फैंस को खासा पसंद आया और लोग उन्हें भी शुभकामनाएं देने लगे।

ऋतिक रोशन ने दी प्यार और रोशनी की दुआ
अभिनेता ऋतिक रोशन ने लिखा, "आप और आपके अपनों के चारों ओर हमेशा प्यार, रोशनी और सकारात्मकता बनी रहे। हैप्पी दिवाली खूबसूरत लोगों।"

अक्षय कुमार का खास संदेश
अक्षय कुमार ने अपने फैंस को मुस्कान से भरी दिवाली की कामना करते हुए लिखा, "हर मुस्कान से रोशन हो ये त्योहार। आपको और आपके परिवार को दीपावली की ढेर सारी शुभकामनाएं।"

तेलुगु सुपरस्टार नागार्जुन अक्किनेनी ने लिखा, "मेरे सभी दोस्तों को दीपावली की शुभकामनाएं… इस त्योहार के दिन आपको ढेर सारा प्यार और रोशनी मिले!"

रजनीकांत ने घर के बाहर फैंस से की मुलाकात
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत हर साल की तरह इस बार भी अपने चेन्नई स्थित पोएस गार्डन निवास पर फैंस से मिलने बाहर आए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि रजनीकांत पारंपरिक वेशभूषा- कुर्ता और वेष्टी में नजर आए। उन्होंने अपने प्रशंसकों को हाथ जोड़कर प्रणाम किया और उनके द्वारा लाए गए उपहार भी स्वीकार किए।

फैंस ने लगाई "हैप्पी दिवाली थलाइवा" की गूंज

जैसे ही रजनीकांत बाहर आए, फैंस "हैप्पी दिवाली थलाइवा" के नारे लगाने लगे। सुपरस्टार ने भी उनके प्यार को स्वीकारते हुए हाथ हिलाया, और कुछ को फ्लाइंग किस देकर धन्यवाद कहा। मीडिया से बात करते हुए रजनीकांत ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और फिर अपने घर के भीतर चले गए।




WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story