Disha Patani Firing: घर पर हमले के बाद दिशा पाटनी के पिता बोले- 'ये हमें बदनाम करने की साजिश'

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के यूपी के बरेली स्थित घर पर फायरिंग की घटना हुई।
X

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के यूपी के बरेली स्थित घर पर फायरिंग की घटना हुई।

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के यूपी स्थित घर पर फायरिंग की घटना के बाद उनके पिता ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि लोग उन्हें और परिवार को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं।

Disha Patani house firing: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी और उनकी बहन रिटायर्ड मेजर खुशबू पाटनी के उत्तर प्रदेश के बरेली स्थित घर पर फायरिंग की घटना हुई है। 12 सितंबर को उनके घर पर गोलीबारी हुई जिसकी जिम्मेदारी कथित तौर पर कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोडारा और गोल्डी बराड़ गैंग ने ली। अब दिशा पाटनी के पिता जगदीश पाटनी ने इस पूरे मामले पर अपना बयान दिया है।

'बयानों को तोड़-मरोड़कर पेश किया'

ANI से बातचीत में दिशा और खुशबू के पिता, रिटायर्ड सीओ जगदीश पाटनी ने कहा- "खुशबू के बयान को गलत तरीके से पेश किया गया। उनका नाम जानबूझकर प्रेमानंद जी महाराज से जोड़ा गया। हम सनातनी हैं और संतों का सम्मान करते हैं। अगर कोई हमारे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रहा है, तो यह हमें बदनाम करने की साजिश है।"

इससे पहले जुलाई में, खुशबू पटानी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में मथुरा के आध्यात्मिक गुरु अनिरुद्धाचार्य पर निशाना साधते हुए उन्हें महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक बयान देने के लिए फटकार लगाई थी। उन्होंने खासकर 25 साल से अधिक उम्र की महिलाओं और लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली लड़कियों को लेकर अनिरुद्धाचार्य के तंज की आलोचना की थी।

हालांकि, इंटरनेट पर कई लोगों ने इस पोस्ट को प्रेमानंद जी महाराज के खिलाफ समझ लिया, जिससे विवाद और बढ़ गया। बाद में खुशबू ने स्पष्ट किया कि उनकी बात सिर्फ अनिरुद्धाचार्य के लिए थी, न कि किसी और संत के लिए।

फायरिंग के बाद गोल्डी बराड़ गैंग का पोस्ट वायरल

घटना के कुछ समय बाद, रोहित गोडारा और गोल्डी बराड़ गैंग ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फायरिंग की जिम्मेदारी ली। पोस्ट में धमकी देते हुए लिखा गया- "अगली बार अगर उसने या उसके साथ जुड़ा कोई व्यक्ति धर्म या संतों का अपमान करेगा, तो हम उसे जिंदा नहीं छोड़ेंगे। यह संदेश सिर्फ उसी के लिए नहीं है, बल्कि उन सभी कलाकारों और लोगों के लिए है जो उसके संपर्क में हैं। अगर भविष्य में कोई भी हमारे धर्म और संतों के खिलाफ कुछ बोलेगा, तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहे।"

हालांकि ये पोस्ट फिलहाल स्पष्ट नहीं है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। अब तक किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story