Health Benefits of Fruits: डाइजेशन से लेकर डिटॉक्स तक, इन 6 फलों से मिलेंगे जबरदस्त फायदे

Health Benefits of Fruits: डाइजेशन से लेकर डिटॉक्स तक, इन 6 फलों से मिलेंगे जबरदस्त फायदे
X
डाइजेशन से लेकर बॉडी डिटॉक्स तक, जानिए 6 ऐसे फलों के बारे में जो आपकी सेहत को हर तरह से फायदा पहुंचाते हैं और आपको अंदर से हेल्दी बनाते हैं.

Health Benefits of Fruits: हम सभी जानते हैं कि फल सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि, कुछ खास फल न केवल हमारी भूख मिटाते हैं, बल्कि हमारे शरीर के हर हिस्से को ठीक रखने में अहम भूमिका निभाते हैं? चाहे बात डाइजेशन की हो, स्किन को ग्लोइंग बनाने की या फिर शरीर को अंदर से डिटॉक्स करने की, कुछ फल ऐसे हैं जो हर तरीके से हमें हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं। डाइजेशन से लेकर डिटॉक्स करने तक 6 ऐसे फलों को बारे में जानिए, जो आपकी सेहत भी रखेंगे।

पपीता

पपीता पेट के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें पाया जाने वाला एंजाइम पेपेन डाइजेशन को बेहतर बनाता है और कब्ज की समस्या से राहत दिलाता है। इसके अलावा, पपीता लिवर को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है और स्किन को नेचुरल ग्लो देता है। अगर आपको अक्सर पेट फूलने या भारीपन की शिकायत रहती है, तो पपीता जरूर खाएं।

अनार

अनार में आयरन भरपूर मात्रा में होता है, जो खून बढ़ाने में मदद करता है। यह दिल की सेहत को बेहतर बनाता है और इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करता है। इसके एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने का काम करते हैं। महिलाओं के लिए खासतौर पर अनार बेहद फायदेमंद होता है।

सेब

सेब में फाइबर, विटामिन C और कई एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं। यह वजन घटाने, हार्ट हेल्थ और डाइजेशन सुधारने में भी असरदार है। साथ ही सेब खाने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती, जिससे ओवरईटिंग कंट्रोल होती है।

अमरूद

अमरूद में विटामिन C की मात्रा ज्यादा होती है। यह फल न केवल इम्यूनिटी बढ़ाता है बल्कि शुगर कंट्रोल और पाचन में भी मदद करता है। इसके बीजों में मौजूद फाइबर पेट को साफ रखने में मदद करते हैं। अमरूद का सेवन स्किन के लिए भी लाभकारी होता है।

संतरा

संतरा एक बेहतरीन डिटॉक्स फल है। इसमें विटामिन C भरपूर होता है, जो स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाता है। इसका जूस शरीर से गंदगी निकालने में मदद करता है और मेटाबॉलिज्म को तेज करता है। यह गर्मियों में हाइड्रेशन के लिए भी शानदार विकल्प है।

कीवी

कीवी एक विदेशी फल जरूर है, लेकिन इसके फायदे कमाल के हैं। इसमें विटामिन C, E और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं जो इम्यूनिटी बूस्ट करने के साथ-साथ दिल और आंखों की सेहत के लिए भी फायदेमंद हैं। यह त्वचा को जवां बनाए रखता है और ब्लड प्रेशर कंट्रोल में मदद करता है।

(Disclaimer): ये लेख सामान्य जानकारी के लिए दिया गया है। हरिभूमि इसकी पुष्टि नहीं करता, अगर आपको स्वास्थ संबंधी किसी तरह की समस्या है तो इन फलों का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह लें।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story