Dhanashree: 'मैं उनकी केयर...' धनश्री ने युजवेंद्र चहल के लिए कही ऐसी बात, हो जाएंगे शॉक्ड, देखें Video

धनश्री ने युजवेंद्र चहल के लिए कही ऐसी बात, हो जाएंगे शॉक्ड, देखें Video
X

धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल का 2025 में तलाक हुआ था।

धनश्री वर्मा अपने पूर्व पति युजवेंद्र चहल से हुए तलाक से उबर नहीं पाई हैं। इन दिनों शो 'राइज एंड फॉल' में नजर आ रहीं धनश्री ने चहल को लेकर एक शॉकिंग बात कही।

Dhanashree Verma Video: कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा इन दिनों शो राइज एंड फॉल से खूब सुर्खियों में बनी हुई हैं। भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल से तलाक के बाद धनश्री कई बार अपने टूटे रिश्ते पर बात कर चुकी हैं। अब एक बार फिर वह अशनीर ग्रोवर के शो में चहल से टूटी हुई शादी पर बात करती दिखीं और कुछ ऐसा कह गईं जो हर किसी के लिए शॉकिंग रहा।

'राइज़ एंड फॉल' में एक एपिसोड के दौरान अभिनेता अर्जुन बिजलानी ने धनश्री से पूछा कि क्या उनकी शादी लव मैरिज थी या अरेंज, तो धनश्री ने जवाब दिया, "लव और अरेंज दोनों। बस वो (चहल) शादी करना चाहते थे।" उन्होंने आगे बताया कि अगस्त में उनकी रोका सेरेमनी हुई और दिसंबर में शादी कर ली। इस दौरान उन्होंने चहल के साथ सफर किया, साथ समय बिताया।


'मैं हमेशा केयर करूंगी'

अर्जुन ने जब पूछा कि क्या अब भी वह चहल की दोस्त बन सकती हैं, तो धनश्री ने कहा, "मैं हमेशा केयर करूंगी। इतना मैं कह सकती हूं। वो केयर मेरी तरफ से कभी नहीं जाएगा।" बातचीत के दौरान धनश्री भावुक हो गईं और अर्जुन ने उन्हें गले लगाया।

शादी के 2 महीने बाद मिला धोखा

शो के एक अन्य एपिसोड में अभिनेत्री कुब्रा सैत के साथ बातचीत के दौरान धनश्री ने चौंकाने वाला खुलासा किया। जब कुब्रा ने पूछा, "कब लगा कि ये रिश्ता नहीं चलेगा?" तो धनश्री ने जवाब दिया, "पहले साल में। शादी के बाद दूसरे महीने में पकड़ लिया था।" उनके इस जवाब ने कुब्रा को भी हैरान कर दिया।

बताते चलें, धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल साल 2020 में लॉकडाउन के दौरान करीब आए थे। उन्होंने दिसंबर 2020 में धूम-धाम से शादी की थी। हालांकि ये रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिक सका। 2024 में उनके अलगाव की खबरें आने लगीं और 2025 में दोनों ने आधिकारिक तौर पर तलाक लिया।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story